Madhubani 28 January : आईसीएसएसआर, नई दिल्ली एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 27 जनवरी को JMDPL Mahila College, मधुबनी में “Linkage of Education with Democracy and its Anticipated Impact on Youth Generation of India” विषय पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन हुआ, जिसमें पूर्व कुलपति व वरिष्ठ शिक्षाविद शामिल हुए।
JMDPL Mahila College, मधुबनी में एकदिवसीय सेमिनार
इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (ICSSR), नई दिल्ली के तत्वावधान में “Linkage of Education with Democracy and its Anticipated Impact on Youth Generation of India” विषय पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन 27 जनवरी को जेएमडीपीएल महिला कॉलेज, मधुबनी (झुमक महासेठ डॉ. धर्मप्रिया लाल महिला कॉलेज) में किया गया। यह सेमिनार आईसीएसएसआर एवं कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति,बीएन मंडल मिथिला यूनिवर्सिटी, प्रो. रिपुसुदन श्रीवास्तव एवं भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व पीजी हेड प्रो. अनिल कुमार ओझा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य एवं चेयरमैन प्रो. सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने की।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षा और लोकतंत्र एक-दूसरे के पूरक हैं तथा युवा पीढ़ी के समग्र विकास में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वहीं मुख्य अतिथि प्रो. रिपु सुदन श्रीवास्तव ने शिक्षा को लोकतांत्रिक मूल्यों के सुदृढ़ीकरण का आधार बताया। प्रो. अनिल कुमार ओझा ने युवाओं में संवैधानिक चेतना और लोकतांत्रिक सोच विकसित करने पर बल दिया।
RDS College मुजफ्फरपुर में राष्ट्रभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस https://t.co/UqaSRdVnmd@brabu_ac_in@DineshCRai pic.twitter.com/Yxa1GxV2Ew
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 27, 2026
इस अवसर पर डॉ. रजनीकांत पांडेय, डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, डॉ. रानी सिंह, डॉ. कुमार सचिनानंद, डॉ. कृष्ण मोहन, सिखा झा, डॉ. वाई.एल. दास सहित कई शिक्षक एवं शोधार्थी उपस्थित रहे। सेमिनार के समन्वयक आईक्यूएसी के डॉ. विनय कुमार दास ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।