Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 3 February : RDS College भूगोल विभाग के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी श्री लालदेव जी के आकस्मिक निधन पर कॉलेज में शोक सभा का आयोजन किया गया। कॉलेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्रों ने 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

RDS College लालदेव जी के निधन का समाचार

RDS College लालदेव जी के निधन का समाचार
RDS College लालदेव जी के निधन का समाचार

इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ एम एन रजवी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री लालदेव जी कर्मठ और ईमानदार व्यक्ति थे। उनकी नियुक्ति 1982 में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में हुआ था। उनकी सेवा का समायोजन विश्वविद्यालय से 1 फरवरी 1996 को हुआ था। उनके निधन से पूरा कॉलेज परिवार मर्माहत है। दुख के इस घड़ी में पूरा कॉलेज परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है।

RDS College लालदेव जी के निधन का समाचार
RDS College लालदेव जी के निधन का समाचार
RDS College

भूगोल विभाग की अध्यक्षा डॉ आयशा जमाल ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि लालदेव जी विभाग में शिक्षकों एवं छात्रों के बीच काफी प्रिय थे। समय के पाबंद और अनुशासन प्रिय थे। उनकी कमी कभी पूरा नहीं हो सकती है। दुख के इस घड़ी में हम सभी उनके परिवार के साथ खड़े हैं।

Advertisements

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में सीनेटर डॉ संजय कुमार सुमन, सिंडिकेट सदस्य डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ सौरभ राज, डॉ सुमन लता, डॉ गणेश कुमार शर्मा, डॉ मनोज कुमार सिंह, श्री निर्मल कुमार शर्मा, श्री रामनाथ सिंह, भारती कुमारी, निधि कुमारी समेत शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.