Muzaffarpur 4 February : मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में 9 फरवरी को थियोसोफिकल लॉज सभागार में Rajkumar Goenka Memorial Chess Tournament का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी भाग लेंगे।
Rajkumar Goenka Memorial Chess Tournament
मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में दिनांक 09 फरवरी को शहर के थियोसोफिकल लॉज स्थित सभागार में राजकुमार गोयनका मेमोरियल ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव अभिषेक सोनू ने बताया कि श्रद्धेय राजकुमार गोयनका शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं महान समाजसेवी थे। वे मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के आजीवन सदस्य रहे और शतरंज खेल के प्रति उनका गहरा लगाव था। जिले में शतरंज के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा है।

उनके शतरंज प्रेम और योगदान को सम्मान देते हुए एकदिवसीय इस प्रतियोगिता के आयोजन का निर्णय लिया गया है। प्रतियोगिता रैपिड फॉर्मेट में खेली जाएगी, जिसमें दर्जनों अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर चुके हैं।

प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 07 फरवरी निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता निदेशक के रूप में मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन को नामित किया गया है।
Lalit Vijay Memorial Football Tournament का शुभारंभ, मुजफ्फरपुर जिला एकादश सेमीफाइनल में पहुंची https://t.co/E9ZdbBUcYl #Muzaffarpur #football pic.twitter.com/BzGYzfRceP
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 3, 2026
प्रतियोगिता में विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं मेडल्स प्रदान किए जाएंगे। आयोजन समिति में अजय कुमार, अमित कुमार चंदन, संजीव कुमार, हरिओम सहित दर्जनों सदस्यों को शामिल किया गया है, जो आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।