Headlines

Service Regularization of Guest Faculty : 16 एवं 17 फरवरी को राज्य भर के अतिथि प्राध्यापकों का महाधरना: डॉ ललित

Service Regularization
Advertisements

Patna 4 February : Service Regularization of Guest Faculty : सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ ने 16 व 17 फरवरी को पटना में महाधरना देने का निर्णय लिया। पटना में हुई बैठक में सरकार पर अतिथि शिक्षकों की मांगों पर निर्णय लेने का दबाव बनाने की रणनीति तय की गई।

Service Regularization of Guest Faculty : अतिथि प्राध्यापकों का महाधरना

सेवा नियमितीकरणसेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर बिहार राज्य भर के अतिथि सहायक प्राध्यापक 16 एवं 17 फरवरी को पटना में महाधरना देंगे। यह निर्णय बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ की अध्यक्ष मंडल की बैठक में लिया गया, जो पटना में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व के निर्णय की पुष्टि करते हुए बिहार विधान मंडल के सत्र के दौरान सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित करने का फैसला किया गया।

संघ के अध्यक्ष डॉ. ललित किशोर ने बताया कि अतिथि प्राध्यापक वर्षों से सेवा समायोजन एवं नियमितीकरण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार इस विषय पर अब तक चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कल्याणकारी नीति अपनाते हुए अन्य स्तरों पर कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट एवं अस्थायी शिक्षकों तथा कर्मचारियों को सेवा विस्तार और विभिन्न सुविधाएं दी हैं, लेकिन राज्य के पारंपरिक विश्वविद्यालयों में कार्यरत योग्य एवं शिक्षित अतिथि प्राध्यापकों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।

Service Regularization
Service Regularization of Guest Faculty : 16 एवं 17 फरवरी को राज्य भर के अतिथि प्राध्यापकों का महाधरना: डॉ ललित

डॉ. ललित किशोर ने यह भी कहा कि बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति द्वारा अतिथि शिक्षकों के सेवा नियमितीकरण की अनुशंसा शिक्षा विभाग को भेजी जा चुकी है, किंतु वह फाइल विभाग में धूल फांक रही है। विश्वविद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति स्वीकृत रिक्त पदों पर बिहार सरकार एवं यूजीसी के नियमों तथा आरक्षण रोस्टर के अनुरूप की गई है, इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं कर रही है।

प्रांतीय संघ द्वारा नियमितीकरण की मांग को लेकर पटना में विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायकों, विधान पार्षदों एवं मंत्रियों से संपर्क अभियान भी चलाया गया है, ताकि सरकार तक अतिथि प्राध्यापकों की आवाज पहुंचाई जा सके। संघ ने सभी विश्वविद्यालय इकाई संघों से अपील की है कि धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक महाविद्यालय में बैठक आयोजित कर शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ. ललित किशोर, प्रांतीय संयोजक डॉ. सतीश कुमार दास सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों से डॉ. मुकेश कुमार निराला, डॉ. आदित्य आनंद, डॉ. संत कुमार, डॉ. आशुतोष, डॉ. नितेश कुमार, डॉ. संजय कुमार यादव, डॉ. सर्वेश्वर कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *