Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 9 February : B.R.A. Bihar University मुजफ्फरपुर में हिंदी विभाग के प्रो. (डॉ.) बीरेंद्र नाथ मिश्रा के आकस्मिक निधन पर 9 फरवरी को शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें विश्वविद्यालय परिवार ने गहरी संवेदना व्यक्त की।

B.R.A. Bihar University शोक सभा

B.R.A. Bihar University मुजफ्फरपुर के हिंदी विभाग के प्राध्यापक प्रो. (डॉ.) बीरेंद्र नाथ मिश्रा के आकस्मिक निधन पर विश्वविद्यालय परिसर में 9 फरवरी को शाम चार बजे शोक सभा का आयोजन किया गया।

BRA Bihar University शोक सभा
B.R.A. Bihar University शोक सभा

शोक सभा में विश्वविद्यालय परिवार ने प्रो. मिश्रा के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल दें।

Advertisements
RDS College में शोक सभा
B.R.A. Bihar University

इस अवसर पर डिप्टी रजिस्ट्रार प्रो. अमर बहादुर शुक्ला, डीएसडब्ल्यू डॉ. आलोक प्रताप सिंह, डॉ. राजीव कुमार, पुस्तकालयाध्यक्ष कौशल कुमार सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय परिवार ने प्रो. मिश्रा के शैक्षणिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.