Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 17 February : मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में 17 फरवरी 2026 को Ravi Mehta Memorial Football लीग के तहत खेले गए पहले मैच में न्यू स्टार फुटबॉल टीम ने पुलिस बॉयज फुटबॉल क्लब को 4–0 से पराजित किया। दूसरे मैच में आईजी स्पोर्टिंग क्लब के अनुपस्थित रहने पर युग सृजन फुटबॉल टीम को वॉकओवर देकर पूर्ण अंक प्रदान किया गया।

Ravi Mehta Memorial Football

आज दिनांक 17 फरवरी 26 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान मेंRavi Mehta Memorial Football लीग प्रतियोगिता के तहत दो मैच खेले जाने थे।पहले मैच में न्यू स्टार फुटबॉल टीम ने पुलिस बॉयज फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले 4 गोल से पराजित कर दिया।

दूसरे मैच युग सृजन फुटबॉल टीम बनाम आईजी स्पोर्टिंग क्लबके बीच होना था लेकिन आईजी स्पोर्टिंग क्लब की टीम के ग्राउंड में खेलने के लिए उपस्थित नहीं होने के कारण युग सृजन फुटबॉल टीम को वॉक ओवर का लाभ देते हुए जीत का पूर्ण अंक दिया गया।

Advertisements
Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football

Ravi Mehta Memorial Football : आज का पहला मैच न्यू स्टार फुटबॉल टीम बनाम पुलिस बॉयज फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया।आज के मैच का शुभारंभ मुहम्मद सलाउद्दीन ने नाजिर हुसैन ,इरशाद मलिक, सुरेश महतो, मुहम्मद मुन्ना,एवं अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

खेल के प्रारंभ से ही दोनों टीमों के द्वारा काफी संघर्षपूर्ण एवं तेज खेल का प्रदर्शन किया गया लेकिन खेल के पांचवे मिनट में ही न्यू स्टार फुटबॉल टीम को गोल करने का अवसर मिला जिसे उसका जर्सी नंबर 10 अमरजीत के द्वारा गोल कर अपने टीम को एक शून्य की बढ़त दिला दिए ।इसके पश्चात दोनों टीम एक दूसरे के विरुद्ध गोल करने का काफी प्रयास किया लेकिन कोई टीम गोल नहीं कर सके। मध्यांतर तक न्यू स्टार फुटबॉल क्लब शून्य का मुकाबला एक गोल से आगे थी।

मध्यांतर के पश्चात दोनों हीं टीमों को द्वारा एक दूसरे के विरुद्ध गोल करने का काफी प्रयास किया गया लेकिन सफलता न्यू स्टार फुटबॉल टीम को मिला जिसके जर्सी नंबर 16 अलसार आलम ने खेल के 40 वें मिनट में अपनी टीम के लिए गोलकर दो शून्य की बढ़त दिला दिए । इसके पश्चात न्यू स्टार फुटबॉल टीम के जर्सी नंबर 10 अमरजीत ने खेल के 53 वें मिनट में एवं जर्सी नंबर 14 अभय कुमार ने खेल के 58 वें मिनट में गोल कर अपने टीम को 4 शून्य से बढ़त दिला दिए। खेल की समाप्ति पश्चात न्यू स्टार फुटबॉल टीम ने पुलिस बॉयज फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले चार गोल से पराजित कर दिया।

Ravi Mehta Memorial Football : आज का दूसरा मैच युग सृजनफुटबॉल टीम बनाम आईजी स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला जाना था लेकिन आईजी स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा खेल शुरू होने के पहले प्लेयर लिस्ट निर्णायक को नहीं दी गई दूसरी टीम युग सृजन के द्वारा प्लेयर लिस्ट निर्णायक को दिया गया जिसके बाद युग सृजन की टीम मैदान में खेल के लिए उतरी निर्णायक द्वारा दूसरी टीम आईजी स्पोर्टिंग क्लब का प्लेयर लिस्ट के साथ इंतजार करते रहे लेकिन उनके द्वारा प्लेयर लिस्ट नहीं सौंप गई इसके बाद ग्राउंड में इंतजार करने के पश्चात निर्णायक द्वारा युग सृजन के पक्ष में वॉक ओवर का लाभ देते हुए खेल को समाप्त किया गया एवं पूर्ण अंक दे दिया गया।

आज खेले गए मैच के निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन सहायक निर्णायक के रूप में विपिन कुमार,मोहम्मद सईद एवं चौथे निर्णायक के रूप में मणिराज ठाकुर ने अपनी भूमिका निभाई।

लीग टूर्नामेंट के संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि कल दिनांक 18 फरवरी 26 को लीग टूर्नामेंट के तहत दो मैच खेले जाएंगे पहला मैच शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब बनाम ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम एवं दूसरा मैच किंग कोबरा फुटबॉल क्लब बनाम स्टूडेंट क्लबके बीच होगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.