Muzaffarpur 21 February : SKJ Law College, मुजफ्फरपुर में 21 फरवरी 2026 को यूनाइटेड किंगडम सरकार के एआई एवं ऑनलाइन सेफ्टी मंत्री श्री कनिष्क नारायण के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में एआई के महत्व, तकनीकी क्षमता निर्माण और ऑनलाइन सेफ्टी पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए गए।
SKJ Law College में यूके के एआई एवं ऑनलाइन सेफ्टी मंत्री
SKJ Law College, मुजफ्फरपुर में दिनांक 21 फरवरी 2026 को यूनाइटेड किंगडम सरकार के एआई एवं ऑनलाइन सेफ्टी मंत्री श्री कनिष्क नारायण के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर निदेशक श्री जयंत कुमार एवं प्राचार्य डॉ. के.के.एन. तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत भाषण देते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के वर्तमान समय में बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का आयोजन सहायक प्राध्यापकों- प्रो. विश्वजीत कुमार, प्रो. देवाशीष, डॉ. नेहा भारती, प्रो. सौम्या साक्षी एवं प्रो. दीक्षा शशि के संयुक्त प्रयास से किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रो. देवाशीष एवं डॉ. नेहा भारती द्वारा किया गया।

अपने संबोधन में श्री कनिष्क नारायण ने कहा कि एआई एक वरदान भी हो सकता है और अभिशाप भी, इसलिए इसके सकारात्मक पक्ष को अपनाते हुए तकनीक को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। उन्होंने भारत में एआई के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए क्षमता निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तकनीक के प्रति जनविश्वास बढ़ाना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मोबाइल फोन में प्रयुक्त होने वाली चिप का निर्माण बेंगलुरु, भारत में हो रहा है, जो भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमता का परिचायक है।
Muzaffarpur : राष्ट्रीय सेमिनार में डॉ विपिन कुमार को ‘बेस्ट साइंटिफिक पोस्टर प्रेजेंटेशन अवार्ड’, कैंसर शोध पर मिली बड़ी उपलब्धि https://t.co/VupRxfupOs @brabu_ac_in @DineshCRai #Muzaffarpur #oncogenomics pic.twitter.com/58QrLNlWZl
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 20, 2026
इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और उन्होंने मंत्री महोदय के विचारों से लाभान्वित होकर कार्यक्रम की सराहना की।
इस अवसर पर प्रो. ब्रजमोहन आजाद, डॉ. रत्नेश, डॉ. एस.पी. चौधरी, प्रो. आशुतोष कुमार, प्रो. आर.ए. सहाय, डॉ. पंकज एवं डॉ. अर्चना अनुपम सहित अन्य गणमान्य प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे।
बिहार के रहने वाले कनिष्क नारायण United Kingdom में मंत्री हैं,कनिष्क जब बिहार दौरे पर पहुंचे तो JDU के राज्यसभा सांसद संजय झा ने उनका स्वागत किया! pic.twitter.com/gZPskCHRno
— SOURAV RAJ (@souravreporter2) February 21, 2026
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह समारोह महाविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक अवसर सिद्ध हुआ, जिसने विद्यार्थियों को एआई एवं ऑनलाइन सेफ्टी जैसे समकालीन विषयों पर जागरूक किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।