www.goltoo.in

16वीं अभिषेक कुंदन स्मृति मुजफ्फरपुर इंटर स्कूल-कम-ओपन Road Race Championship 2026 का आयोजन 23 मार्च को

March 8, 2026 | by Goltoo

goltoo – 2026-03-08T194536.07012344

Muzaffarpur 8 March : स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान, मुजफ्फरपुर द्वारा 16वीं अभिषेक कुंदन स्मृति मुजफ्फरपुर इंटर स्कूल-कम-ओपन Road Race Championship 2026 का आयोजन 23 मार्च 2026 को एल.एस. कॉलेज, मुजफ्फरपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 7:30 बजे से होगा।

Road Race Championship 2026 : अभिषेक कुंदन स्मृति

यह प्रतियोगिता जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, युवाओं में फिटनेस और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने तथा उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इस वर्ष की प्रतियोगिता का थीम “Conquer Your Mind” रखा गया है।

Road Race Championship 2026 : अभिषेक कुंदन स्मृति
Road Race Championship 2026 : अभिषेक कुंदन स्मृति

Road Race Championship में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के लिए तीन आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं—

अंडर-14 (जन्म 16 मार्च 2012 से 15 मार्च 2014 के बीच) – 2 किलोमीटर

अंडर-16 (जन्म 16 मार्च 2010 से 15 मार्च 2012 के बीच) – 3 किलोमीटर

अंडर-18 (जन्म 16 मार्च 2008 से 15 मार्च 2010 के बीच) – 3 किलोमीटर

प्रत्येक वर्ग के शीर्ष 10 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए कुल ₹40,000 की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क ₹25 रखा गया है तथा पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 है। इच्छुक प्रतिभागी निम्न स्थानों पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं—

पंजीकरण स्थल:

न्यू मुजफ्फरपुर स्पोर्ट्स, चक्कर चौक, मुजफ्फरपुर

एल.एस. कॉलेज स्पोर्ट्स ग्राउंड, मुजफ्फरपुर

(समय: सुबह 6 बजे से 9 बजे तक एवं शाम 4 बजे से 7 बजे तक)

अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी 9576046205, 7992342820, 9113375499 पर संपर्क कर सकते हैं या swamivivekanandsports@gmail.com पर ई-मेल कर सकते हैं।

अभिषेक कुंदन की प्रेरणादायक विरासत

यह प्रतियोगिता मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध एथलीट अभिषेक कुंदन की स्मृति में आयोजित की जाती है, जिनका नाम क्षेत्रीय खेल जगत में अदम्य साहस और संघर्ष के प्रतीक के रूप में जाना जाता है।

उनकी सबसे प्रसिद्ध उपलब्धि 1994-95 के ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स मीट, कल्याणी विश्वविद्यालय (पश्चिम बंगाल) में देखने को मिली। प्रतियोगिता से ठीक पहले गंभीर दुर्घटना का सामना करने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अद्भुत साहस के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। उस समय उनके बाएँ भौंह पर 18 टांके, बायाँ हाथ फ्रैक्चर होकर प्लास्टर में, तथा पैर में गंभीर मोच होने के बावजूद उन्होंने दौड़ पूरी की और रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर असाधारण जज़्बे का परिचय दिया।

खेल जीवन के अलावा वे पेशे से एक शिक्षक भी थे। उनकी प्रतिभा को स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान ने ही खोजा और उन्हें प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ाया। दुर्भाग्यवश वर्ष 2001 में एक सड़क दुर्घटना में उनका असामयिक निधन हो गया।

आज भी उनकी स्मृति और संघर्ष की कहानी युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करती है, और इसी प्रेरणा को जीवित रखने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है।

स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान ने जिले के सभी स्कूलों, खेल प्रेमियों और युवाओं से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि मुजफ्फरपुर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिल सके और खेल संस्कृति को मजबूती मिलती रहे।

RELATED POSTS

View all

view all