Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 10 March: RDS College में 9 से 13 मार्च तक आयोजित वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। बैडमिंटन में श्रेयांश कुमार और अनुप्रिया ने सिंगल्स खिताब जीता, जबकि शतरंज के तीन राउंड के बाद नितेश कुमार और आदित्य गुप्ता 3-3 अंकों के साथ आगे रहे।

RDS College में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन

RDS College (आर.डी.एस कॉलेज) में 9 मार्च से 13 मार्च तक आयोजित वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला अफजाई किया।

RDS College में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन
RDS College में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन

बैडमिंटन के मेंस सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में श्रेयांश कुमार ने केशव को 21-16, 21-15 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं फरहान ने उज्जवल जायसवाल को 21-10, 21-9 से हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Advertisements

बालिका सिंगल्स में अनुप्रिया ने साक्षी को 21-10, 21-12 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि भूमि ने तनु कुमारी को 21-15, 21-16 से हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

RDS College में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन
RDS College में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन

इसके अलावा शतरंज प्रतियोगिता के मुकाबले भी आयोजित किए गए, जिसमें कुल तीन राउंड खेले गए। इन मुकाबलों में हर्ष रंजन ने आयुष चौधरी को, आदित्य गुप्ता ने बिपिन कुमार को, हर्ष कुमार ने अखिलेश कुमार को, अमृतम कुमार ने केशव कुमार को, अंशिका कुमारी ने किस्लय कुमार को, राघव कुमार ने नीलेश कुमार को तथा तृप्ति सेन ने राज कुमार को पराजित किया।

RDS College

शतरंज के तीन चक्रों के बाद नितेश कुमार और आदित्य गुप्ता 3-3 अंकों के साथ आगे रहे। वहीं हर्ष कुमार 2.5 अंक, अंशिका कुमारी 2 अंक, राज कुमार 2 अंक, हर्ष रंजन 1.5 अंक, अखिलेश कुमार 1.5 अंक, राघव कृष्णण 1.5 अंक, तृप्ति सेन 1 अंक, मो. नुरैन अंसारी 1 अंक, केशव कुमार 1 अंक, अमृतम कुमार 1 अंक, बिपिन कुमार 0 अंक तथा आयुष चौधरी 0 अंक प्राप्त किए। शतरंज के शेष चक्र मंगलवार को खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राहुल कुमार, सुहानी कुमारी, मनीष कुमार, अभिजीत कुमार, अंकुश कुमार और आदित्य कुमार ने निभाई। इस अवसर पर कॉलेज के प्रोफेसर रजनीकांत तिवारी, डॉ. कृतिका वर्मा, डॉ. अमरज्योति रंजन, कॉलेज स्पोर्ट्स काउंसिल के इंचार्ज डॉ. नीरज कुमार, कॉलेज के खेल निदेशक डॉ. रवि शंकर कुमार, बैडमिंटन संघ के सचिव नीरज कुमार तथा शुभांशु शुभम उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.