Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 12 March : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी प्रक्षेत्र के आह्वान पर LS College में कर्मचारियों का दो दिवसीय सामूहिक अवकाश और धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। 11 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

LS College में कर्मचारियों का दो दिवसीय सामूहिक अवकाश व धरना

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी प्रक्षेत्र के आह्वान पर आयोजित दो दिवसीय सामूहिक अवकाश व धरना प्रदर्शन LS College में कर्मचारियों का दो दिवसीय सामूहिक अवकाश व धरना जारी, प्रशासनिक कार्य पूरी तरह ठप में गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन के कारण महाविद्यालय के सभी प्रशासनिक कार्य पूरी तरह ठप रहे। अपनी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में कर्मचारी सुबह से ही कॉलेज परिसर में धरने पर बैठ गए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

LS College में कर्मचारियों का दो दिवसीय सामूहिक अवकाश व धरना
LS College में कर्मचारियों का दो दिवसीय सामूहिक अवकाश व धरना

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संघ के कॉलेज इकाई के अध्यक्ष डॉ आनन्द कुमार सिंह ने कहा कि बार-बार स्मार पत्र देने के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन का रवैया उदासीन बना हुआ है, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उनकी मुख्य मांगों में तृतीय श्रेणी के कर्मियों की पदोन्नति, 2022 से 2026 तक का एमएसीपी लाभ, वेतन निर्धारण, बकाया पेंशन का भुगतान और अनुकंपा के आधार पर अविलंब नियुक्ति शामिल है। साथ ही मांगो में वर्षों से दैनिक वेतन/संविदा पर कार्यतर कर्मियों का भुगतान न्यूनतम वेतनमान में कराना सुनिश्चित करने तथा स्वीकृत रिक्त पद पर उनकी सेवा नियमितीकरण भी मुख्य है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि यदि 15 मार्च तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। तय रणनीति के अनुसार, 16 से 20 मार्च तक कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे और 24-25 मार्च को पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

मौके पर कॉलेज इकाई के पदाधिकारी ऋषि कुमार, सत्येंद्र कुमार, संजय कुमार, डॉ मनोज शर्मा, आनन्द चक्रपाणि, लालबाबू सिंह, राजीव कुमार, चिंटू कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.