Headlines

Bihar University में “भारतीय मनोविज्ञान, परंपरा, संस्कृति व समकालीन संदर्भ” पर ऑनलाइन पुनश्चर्या पाठ्यक्रम शुरू, 22 राज्यों के 82 प्रतिभागी शामिल

Bihar University में भारतीय मनोविज्ञान पर ऑनलाइन पुनश्चर्या पाठ्यक्रम Bihar University में भारतीय मनोविज्ञान पर ऑनलाइन पुनश्चर्या पाठ्यक्रम
Advertisements

Muzaffarpur 12 March : Bihar University मनोविज्ञान विभाग और मदन मोहन मालवीय टीचर्स ट्रेनिंग, UGC-HRDC के संयुक्त तत्वावधान में “भारतीय मनोविज्ञान, परंपरा, संस्कृति व समकालीन संदर्भ” विषय पर 12 से 28 मार्च तक ऑनलाइन पुनश्चर्या पाठ्यक्रम शुरू हुआ। देश के 22 राज्यों से 82 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया।

Bihar University में भारतीय मनोविज्ञान पर ऑनलाइन पुनश्चर्या पाठ्यक्रम

विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग व मदन मोहन मालवीय टीचर्स ट्रेनिंग , यूजीसी- एचआरडीसी के संयुक्त तत्वावधान में “भारतीय मनोविज्ञान, परंपरा, संस्कृति व समकालीन संदर्भ” विषय पर ऑनलाइन मोड में पुनश्चचर्या पाठ्यक्रम की शुरुआत हुई। यह पाठ्यक्रम 12 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा।

इस पाठ्यक्रम का उद्घाटन माननीय कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय के कर कमलों द्वारा हुआ। प्रो दिनेश चंद्र राय ने कहा कि सभी प्रतिभागियों को मानकों के अनुरूप ही सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। इस कोर्स को गंभीरता से करने की जरूरत है। नवनियुक्त प्राध्यापक को उनके करियर में इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने पाठ्यक्रम की सफलता की कामना की। पाठ्यक्रम की योजना एवं प्रबंधन के लिए उन्होंने डॉ रजनीश कुमार गुप्ता की प्रशंसा की।

Bihar University में भारतीय मनोविज्ञान पर ऑनलाइन पुनश्चर्या पाठ्यक्रम
Bihar University में भारतीय मनोविज्ञान पर ऑनलाइन पुनश्चर्या पाठ्यक्रम

पुनश्चचर्या पाठ्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय वर्धा के पूर्व कुलपति प्रो गिरीश्वर मिश्र ने पाठ्यक्रम के मूल भावना पर प्रकाश डाला। मनोविज्ञान के विभिन्न संदर्भों की चर्चा की।

कोर्स डायरेक्टर डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि 2013 के बाद काफी अथक प्रयास के बाद इस पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह पाठ्यक्रम निश्चित रूप से काफी सफल होगा और ग्लोबल एकेडमिक ऊंचाई को प्राप्त करेगा।
मौके पर एमएमटीसी के निदेशक डॉ सतीश कुमार राय, उपनिदेशक डॉ राजेश्वर कुमार, कोर्स समन्वयक डॉ अंकिता सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *