Headlines

B.R.A. Bihar University वनस्पति विज्ञान विभाग में नए सत्र के छात्रों का इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

B.R.A. Bihar University वनस्पति विज्ञान इंडक्शन कार्यक्रम B.R.A. Bihar University वनस्पति विज्ञान इंडक्शन कार्यक्रम
Advertisements

Muzaffarpur 17 March : 17 मार्च 2026 को B.R.A. Bihar University के वनस्पति विज्ञान विभाग में सत्र 2025–27 के छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभागीय गतिविधियों, वेबसाइट उपयोग और नियमित कक्षाओं के महत्व की जानकारी दी गई।

B.R.A. Bihar University वनस्पति विज्ञान इंडक्शन कार्यक्रम

B.R.A. Bihar University के वनस्पति विज्ञान विभाग में सत्र 2025–27 के नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी छात्रों को विभागीय गतिविधियों, विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली एवं शैक्षणिक वातावरण से अवगत कराना था।

B.R.A. Bihar University वनस्पति विज्ञान इंडक्शन कार्यक्रम
B.R.A. Bihar University वनस्पति विज्ञान इंडक्शन कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को विभागीय वेबसाइट के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं को कैसे देखा और समझा जाए। साथ ही विश्वविद्यालय से जुड़ी विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के बारे में भी जानकारी साझा की गई।

B.R.A. Bihar University वनस्पति विज्ञान इंडक्शन कार्यक्रम
B.R.A. Bihar University वनस्पति विज्ञान इंडक्शन कार्यक्रम

मुख्य अतिथि के रूप में गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्षा एवं पूर्व डीन डॉ संगीता रानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नियमित कक्षाओं में उपस्थिति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन और अनुशासन से छात्रों के व्यक्तित्व का समग्र विकास संभव है।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रंजना कुमारी, प्रोफेसर नीलम कुमारी, प्रोफेसर पूनम कुमारी, प्रो. रितिका कुमारी, प्रोफ नीति किरण सहित कई शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी ने मिलकर नए छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *