www.goltoo.in

LS College में एनसीसी के साथ बाबा साहब आंबेडकर जयंती गौरवपूर्ण ढंग से मनाई गई

April 15, 2026 | by Goltoo

goltoo+ – 2026-04-15T185951.889

Muzaffarpur 15 April : LS College और 32 बिहार बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने उनके समतामूलक समाज, महिला अधिकार और शिक्षा के लिए योगदान को रेखांकित करते हुए युवाओं को उनके आदर्श अपनाने का संदेश दिया।

LS College में एनसीसी के साथ बाबा साहब आंबेडकर जयंती

LS College और 32 बिहार बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय परिसर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती गौरवपूर्ण तरीके से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया।

LS College में एनसीसी के साथ बाबा साहब आंबेडकर जयंती
LS College में एनसीसी के साथ बाबा साहब आंबेडकर जयंती

इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने एक समतामूलक समाज की स्थापना के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान को ही अपना सर्वोपरि लक्ष्य माना। उन्होंने जोर देकर कहा कि डॉ. आंबेडकर का संघर्ष केवल एक वर्ग विशेष के लिए नहीं था, बल्कि उन्होंने महिलाओं की उन्नति, शिक्षा और उनके कानूनी अधिकारों के लिए आजीवन पूरी निष्ठा से कार्य किया। प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को उनके शिक्षाओं के मूल मंत्र को आत्मसात करना चाहिए ताकि समाज की मुख्यधारा से कटे हुए लोगों को न्याय मिल सके।

डॉ. शशिकांत पाण्डे ने बाबा साहब के राजनीतिक योगदान और संविधान निर्माण की जटिल प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला। वहीं, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. राजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. आंबेडकर का व्यक्तित्व और कृतित्व समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध एक सशक्त वैचारिक चुनौती थी। उनके द्वारा किए गए सुधार कार्य आज भी आधुनिक समाज के लिए मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

समारोह का संचालन कैडेट शालू और आदित्य ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एनसीसी कैडेट सृष्टि द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉ. नवीन कुमार, डॉ. आनंद कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट और महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

RELATED POSTS

View all

view all