Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 9 May : B.R.A. Bihar University के अंग्रेजी विभाग ने राष्ट्रीय कवि रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. एसके पॉल, पूर्व विभागाध्यक्ष (अंग्रेज़ी विभाग) और पूर्व संकायाध्यक्ष (मानविकी) को आमंत्रित किया गया।

B.R.A. Bihar University के अंग्रेजी विभाग ने राष्ट्रीय कवि रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती

इस अवसर पर विभाग के छात्र-छात्राओं की भारी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन माननीय कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के मार्गदर्शन में किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. अनीता सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मंच संचालन प्रो इकबाल हुसैन ने किया। प्रो मधु शालिनी ने स्वागत भाषण दिया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ तथागत बैनर्जी ने दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव टैगोर की छवि पर माल्यार्पण के साथ हुआ। रवींद्रनाथ टैगोर की साहित्यिक कृतियों, उनके दर्शन तथा भारतीय संस्कृति में उनके योगदान पर चर्चा की गई।

B.R.A. Bihar University के अंग्रेजी विभाग ने राष्ट्रीय कवि रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती
B.R.A. Bihar University के अंग्रेजी विभाग ने राष्ट्रीय कवि रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती
B.R.A. Bihar University के अंग्रेजी विभाग ने राष्ट्रीय कवि रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती
B.R.A. Bihar University के अंग्रेजी विभाग ने राष्ट्रीय कवि रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती

मुख्य अतिथि प्रो. एसके पॉल ने टैगोर की बहुमुखी प्रतिभा पर प्रकाश डाला और छात्रों को उनके आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी। प्रो पॉल ने रविन्द्र संगीत गाते हुए अपने वक्तव्य को समाप्त किया।

Advertisements
B.R.A. Bihar University के अंग्रेजी विभाग ने राष्ट्रीय कवि रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती
B.R.A. Bihar University के अंग्रेजी विभाग ने राष्ट्रीय कवि रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती

कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग के शिक्षक प्रो. मधुर कुमार, डॉ. विनम्रता तथा डॉ. धर्मराज कुमार उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सफल आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. अनीता सिंह तथा समस्त शिक्षक-छात्रों के सामूहिक प्रयास से संभव हुआ।

इस आयोजन में छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी दिखाई और ऋतुराज, प्रियांशु, पल्लवी, कोमल तथा वागीशा ने अपने वक्तव्य रखे। छात्रों ने साहित्यिक जागरूकता बढ़ाने के साथ ही टैगोर की अमर विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.