रामदयालु सिंह महाविद्यालय में “मानवाधिकार, पीयूसीएल और हम” विषय पर वार्ता आयोजित
May 10, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 10 May : मुजफ्फरपुर के रामदयालु सिंह महाविद्यालय में पीयूसीएल मुजफ्फरपुर इकाई के तत्वावधान में “मानवाधिकार, पीयूसीएल और हम” विषय पर एक महत्वपूर्ण वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीयूसीएल बिहार राज्य इकाई के प्रमुख श्री नंदकिशोर ने बिहार में संगठन की गतिविधियों और विस्तार पर विस्तार से प्रकाश डाला।
रामदयालु सिंह महाविद्यालय में “मानवाधिकार, पीयूसीएल और हम” विषय पर वार्ता
उन्होंने कहा कि पीयूसीएल नागरिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है। संगठन दमनकारी कानूनों के खिलाफ आवाज उठाने के साथ-साथ मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों में विशेषकर हाशिए पर रह रहे समुदायों को कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराता है।

पीयूसीएल बिहार इकाई के सचिव श्री कृष्ण मुरारी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य बिहार में नागरिक स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवाधिकारों की रक्षा को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि छात्र और शिक्षकों का जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है तथा पीयूसीएल पुलिस ज्यादती, हिरासत में मौत, फर्जी मुठभेड़ और नफरत फैलाने वाले भाषणों के खिलाफ सक्रिय रूप से काम करता है।
B.R.A. Bihar University में ग्रेजुएशन एडमिशन के लिए ऑन स्पॉट नामांकन खत्म, कई मेरिट लिस्ट जारी होंगी https://t.co/63kcCZKYpO @brabu_ac_in pic.twitter.com/V3QfydCP9H
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 10, 2026
कार्यक्रम में पीयूसीएल बिहार इकाई की उपाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा में संगठन की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि पीयूसीएल महिलाओं को हिंसा मुक्त और गरिमापूर्ण जीवन दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
वार्ता में प्रो. के.के. झा, शाहिद कमाल, प्रो. के.के. कौशिक, प्रो. संजय कुमार सुमन, डॉ. नीरज मिश्रा सहित कई शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन एवं विषय प्रवेश डॉ. एम.एन. रजवी ने किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all