Sports
Advertisements

Muzaffarpur 24 May : Muzaffarpur में आयोजित प्रथम बिहार राज्य स्तरीय स्लिंगशॉट (गुलेल) चैंपियनशिप में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कई आयु वर्गों के विजेताओं को सम्मानित किया गया, जबकि मंत्री रमा निषाद ने खेलों को सामाजिक समरसता का माध्यम बताया।

Muzaffarpur में पहली बिहार राज्य स्तरीय स्लिंगशॉट चैंपियनशिप

एलिट स्लिंगशॉट फेडेरेशन ऑफ इंडिया एवं एलिट स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ बिहार के संयुक्त तत्वावधान में पेफ़ी बिहार चैप्टर एवं अरुणादित्य ट्रस्ट द्वारा चित्रगुप्त एसोसिएशन, छाता चौक, मुजफ्फरपुर में प्रथम बिहार राज्य स्तरीय स्लिंगशॉट (गुलेल) चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Muzaffarpur में पहली बिहार राज्य स्तरीय स्लिंगशॉट चैंपियनशिप संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया निशानेबाजी का दम
Muzaffarpur में पहली बिहार राज्य स्तरीय स्लिंगशॉट चैंपियनशिप संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया निशानेबाजी का दम

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने स्लिंगशॉट की बेयरबेक, गैंगस्टा स्टाइल ऑफ शूटिंग एवं प्लिंकिन जैसी तकनीकों का उपयोग करते हुए विभिन्न लक्ष्यभेदी स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Advertisements

प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. गौरव वर्मा, मुख्य अतिथि अजय श्रीवास्तव (महामंत्री, चित्रगुप्त एसोसिएशन), के. के. सिन्हा तथा काजी मोहम्मदपुर थाना प्रभारी जय प्रकाश सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

Muzaffarpur में पहली बिहार राज्य स्तरीय स्लिंगशॉट चैंपियनशिप संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया निशानेबाजी का दम
Muzaffarpur में पहली बिहार राज्य स्तरीय स्लिंगशॉट चैंपियनशिप संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया निशानेबाजी का दम

प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों के परिणाम इस प्रकार रहे-

U-11 बालिका 7 मीटर शूट
प्रथम – ईशा कुमारी
द्वितीय – मिली श्रीवास्तव (दोनों मुजफ्फरपुर)
तृतीय – स्तुति (दरभंगा)

U-11 बालक 7 मीटर शूट
प्रथम – गौतम कुमार (शिवहर)
द्वितीय – लक्षित झा (पटना)
तृतीय – आकाश कुमार (सासाराम)

U-11 बालक 6 मीटर शूट
प्रथम – अर्चित सिन्हा (मुजफ्फरपुर)
द्वितीय – अभिनंदन कुमार (दरभंगा)
तृतीय – अनमोल कुमार (मुजफ्फरपुर)

U-14 बालक 15 मीटर शूट
प्रथम – अंशु कुमार राम
द्वितीय – आदित्य कुमार (दोनों पूर्वी चंपारण)
तृतीय – मयंक कुमार श्रीवास्तव (मुजफ्फरपुर)

U-14 बालक 10 मीटर शूट
प्रथम – पमित कुमार (पूर्वी चंपारण)
द्वितीय – अनिरुद्ध कुमार
तृतीय – दिव्यांशु दीप (दोनों मुजफ्फरपुर)

U-14 बालिका 10 मीटर शूट
प्रथम – वान्या
द्वितीय – खुशी कुमारी (दोनों मुजफ्फरपुर)
तृतीय – पिंकी कुमारी (पश्चिम चंपारण)

U-17 बालक 10 मीटर शूट
प्रथम – विशाल कुमार (मुजफ्फरपुर)
द्वितीय – अभिषेक कुमार (समस्तीपुर)
तृतीय – समीर कुमार (समस्तीपुर)

U-17 बालिका वर्ग
प्रथम – वैष्णवी अग्रवाल (मुजफ्फरपुर)
द्वितीय – रागिनी कुमारी (पूर्वी चंपारण)
तृतीय – शिखा (सीतामढ़ी)

सीनियर पुरुष वर्ग 15 मीटर शूट
प्रथम – मो. जुनैद आलम (वैशाली)
द्वितीय – अभिषेक कुमार (समस्तीपुर)
तृतीय – अंकित कुमार (मुजफ्फरपुर)

सीनियर पुरुष वर्ग 10 मीटर शूट
प्रथम – विक्रम कुमार
द्वितीय – शुभम कुमार (दोनों मुजफ्फरपुर)
तृतीय – सोहन राज (समस्तीपुर)

सीनियर महिला वर्ग 10 मीटर शूट
प्रथम – जिज्ञासा कुमारी
द्वितीय – रौशनी कुमारी (दोनों मुजफ्फरपुर)
तृतीय – सीमा कुमारी (दरभंगा)

समापन समारोह में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री माननीय रमा निषाद ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल समाज में समरसता स्थापित करने का माध्यम है तथा इससे भेदभाव की भावना समाप्त होती है। उन्होंने “आधा घंटा रोज, फिटनेस की डोज” के मंत्र पर बल देते हुए खिलाड़ियों से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एलिट स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव विवेक वैभव एवं अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने अतिथियों का प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मनाली, जिज्ञासा, रंजीता कुमारी एवं कृष्णानंदन ने निभाई। इस अवसर पर डॉ. धनंजय कुमार सिंह (प्रवक्ता, जिला जदयू), के. के. सिन्हा, राजीव कुमार सिन्हा (उपाध्यक्ष, स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ बिहार), अजय श्रीवास्तव, कुमार आदित्य (व्याख्याता, डायट पूसा समस्तीपुर), रश्मि आनंद सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.