Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 June : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर BRABU के कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय ने कुलपति आवास परिसर में आंवला का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति को बचाना मानव अस्तित्व और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर BRABU के कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय ने किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर BRABU के कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय ने कुलपति आवास परिसर में वृक्षारोपण कर प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। परिसर में आंवला का पौधा लगा गया। मौके पर प्रो राय ने इस वर्ष वैश्विक स्तर पर क्लाइमेट एक्शन और प्रकृति-आधारित व्यावहारिक समाधानों पर केंद्रित विषय प्रकृति से प्रेरित: जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए, का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए आज जितने भी प्रयास किए जा रहे हैं, वे केवल प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए नहीं हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस पर BRABU के कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय ने किया वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर BRABU के कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय ने किया वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर BRABU के कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय ने किया वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर BRABU के कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय ने किया वृक्षारोपण

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह खुद मानव जाति के अस्तित्व को संकट से उबारने और अपनी आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित भविष्य सौंपने की बुनियादी शर्त है। मानव और पर्यावरण के बीच के इस गहरे संबंध को समझना बेहद जरूरी है, तभी लोग इसके प्रति अपनी वास्तविक जिम्मेदारी को समझेंगे।

Advertisements

प्रो. राय ने कहा कि प्रकृति के प्रति आदर और सम्मान की हमारी संस्कृति रही है, इसलिए पर्यावरण संरक्षण को केवल सरकारी नीतियों या संस्थागत आयोजनों तक सीमित रखने के बजाय हर नागरिक के व्यक्तिगत जीवन के उत्सवों से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा प्रकृति के प्रति सम्मान की हमारे यहां सनातन संस्कृति रही है। पर्यावरण में असंतुलन और समस्याएँ तब से उत्पन्न होनी शुरू हुईं, जब से मनुष्य ने प्रकृति को सह-अस्तित्व के बजाय केवल रिसोर्स समझ लिया है। मौके पर देवीलाल, डॉ नवीन कुमार, संजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.