Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 21 June : International Yoga Day 2026 के अवसर पर एसकेजे लॉ कॉलेज, मुजफ्फरपुर में एनएसएस इकाई द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक रुपेश कुमार पटेल ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया।

एसकेजे लॉ कॉलेज में International Yoga Day

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एस.के.जे. लॉ कॉलेज, मुजफ्फरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा रविवार सुबह 7 बजे योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के.के.एन. तिवारी ने किया।

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एस.पी. चौधरी के आमंत्रण पर योग प्रशिक्षक श्री रुपेश कुमार पटेल ने उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग सत्र में पद्मासन, वज्रासन, ताड़ासन, भुजंगासन, धनुरासन सहित अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया।

Advertisements
एसकेजे लॉ कॉलेज में International Yoga Day
एसकेजे लॉ कॉलेज में International Yoga Day

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. के.के.एन. तिवारी ने योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि व्यक्ति प्रतिदिन मात्र 30 मिनट योग करे तो उसके जीवन में मानसिक शांति, शारीरिक स्फूर्ति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एस.पी. चौधरी, प्रशासक डॉ. रत्नेश कुमार, वरीय शिक्षक प्रो. ब्रजमोहन आजाद, डॉ. पंकज कुमार, प्रो. बी.एम. दीक्षित, डॉ. अर्चना अनुपम, श्री उज्ज्वल कुमार, श्री अशोक सिंह, श्रीमती नीरा कुमारी, रीमा देवी, श्री प्रकाश भारद्वाज सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. एस.पी. चौधरी ने योग प्रशिक्षक का परिचय कराया तथा सभी प्रतिभागियों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.