www.goltoo.in

Muzaffarpur में 28 जून को होगी रुक्मिणी देवी तैराकी प्रतियोगिता, कई जिलों के तैराक लेंगे भाग

June 26, 2026 | by Goltoo

goltoo (4)12

Muzaffarpur 26 June : Muzaffarpur के स्विम्फीट स्वीमिंग एकेडमी में 28 जून को रुक्मिणी देवी तैराकी प्रतियोगिता 2026 आयोजित होगी। बिहार के विभिन्न जिलों के तैराक प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

Muzaffarpur में 28 जून को होगी रुक्मिणी देवी तैराकी प्रतियोगिता

बिहार तैराकी संघ, मुजफ्फरपुर जिला तैराकी संघ एवं स्विम्फीट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में “रुक्मिणीदेवी राज्य सब-जूनियर एवं जूनियर तैराकी प्रतियोगिता-2026” का आयोजन 28 जून को अखाड़ाघाट रोड, एफसीआई गोदाम रोड स्थित स्विम्फीट स्वीमिंग एकेडमी में किया जाएगा।

Muzaffarpur में 28 जून को होगी रुक्मिणी देवी तैराकी प्रतियोगिता, कई जिलों के तैराक लेंगे भाग
Muzaffarpur में 28 जून को होगी रुक्मिणी देवी तैराकी प्रतियोगिता, कई जिलों के तैराक लेंगे भाग

यह प्रतियोगिता स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी नए आयु-वर्ग (Age Group) सर्कुलर के अनुरूप आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में सब-जूनियर एवं जूनियर वर्ग के प्रतिभाशाली तैराक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता का संचालन बिहार तैराकी संघ के प्रतियोगिता निदेशक रामबिलास पांडेय, राज्य सचिव अखिलेश्वर नाथ तिवारी, मुजफ्फरपुर जिला तैराकी संघ के चेयरमैन राजेश कुमार, अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, सचिव कुंदन राज तथा स्विम्फीट एकेडमी के निदेशक आभास कुमार एवं संघ के अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को रुक्मिणीदेवी फाउंडेशन का प्रायोजन (स्पॉन्सरशिप) प्राप्त है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवा तैराकों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ राज्य और राष्ट्रीय स्तर की आगामी प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा।

RELATED POSTS

View all

view all