Bihar State Shooting Championship 2026 में स्वराज शूटिंग अकादमी,मुजफ्फरपुर का शानदार प्रदर्शन
June 27, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 27 June : Bihar State Shooting Championship 2026 में स्वराज शूटिंग अकादमी मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। सभी 17 निशानेबाजों ने ईस्टर्न ज़ोन शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर जिले का गौरव बढ़ाया।
Bihar State Shooting Championship : स्वराज शूटिंग अकादमी मुजफ्फरपुर
Bihar State Shooting Championship 2026 में स्वराज शूटिंग अकादमी, मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। 23 से 25 जून तक कल्याण बिघा इंडोर शूटिंग रेंज में आयोजित 36वीं बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में अकादमी के 17 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर 25 जून को विजेताओं को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि अकादमी के सभी 17 निशानेबाजों ने ईस्टर्न ज़ोन शूटिंग प्रतियोगिता के लिए सफलतापूर्वक क्वालिफाई किया। खिलाड़ियों की इस सफलता ने न केवल स्वराज शूटिंग अकादमी मुजफ्फरपुर बल्कि पूरे जिले और बिहार को गौरवान्वित किया है।

पदक विजेताओं की उपलब्धियां
- स्वराज भारद्वाज ने 10 मीटर एयर राइफल ISSF जूनियर पुरुष वर्ग में रजत पदक तथा 10 मीटर एयर राइफल ISSF सब-यूथ पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
- समर कुमार सिंह, ध्रुवेश कुमार सिंह और प्रतीक मिश्रा ने 10 मीटर एयर राइफल टीम सब-यूथ पुरुष वर्ग (NR) में स्वर्ण पदक जीतकर टीम को गौरवान्वित किया।
- डॉ. अमित कुमार ने 10 मीटर एयर पिस्टल मास्टर्स पुरुष वर्ग (NR) में कांस्य पदक हासिल किया।

ईस्टर्न ज़ोन के लिए क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ी
Bihar State Shooting Championship 2026 के आधार पर ईस्टर्न ज़ोन प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ियों में श्रेया भारद्वाज, सुमेधा सिंह, उज्ज्वल कुमार, अरिंजय राज, सूरज कुमार, दिव्यांशु कुमार, नवीन कुमार, आदित्य वर्मा, निशांत राज, नीतू राज, मोहित जाम्बुलकर और शांतनु अमन शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से आगामी प्रतियोगिता में जगह सुनिश्चित कर अकादमी की उपलब्धियों में एक नया अध्याय जोड़ा है।
कोच अमित घंसेला के मार्गदर्शन का मिला लाभ
इस सफलता का श्रेय अकादमी के मुख्य कोच एवं प्रशिक्षक अमित घंसेला को भी जाता है। उनके तकनीकी मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और खिलाड़ियों के प्रति समर्पण ने टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार किया। खिलाड़ियों ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने के साथ ईस्टर्न ज़ोन में भी स्थान सुनिश्चित किया।
4th RJK Open National Archery Championship 2026 : हरिद्वार में मुजफ्फरपुर की वामिका और आराध्या ने जीते गोल्ड मेडल https://t.co/c7aPl1Vg6r #Muzaffarpur #archery pic.twitter.com/5uMomdnEga
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 26, 2026
खिलाड़ियों को मिली बधाई
स्वराज शूटिंग अकादमी एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के सदस्य उज्ज्वल कुमार, चंदा कुमारी, ऋषु आर्या, अमर सिंह, रंजन कुमार, धीरेंद्र भारद्वाज, अरिंजय राज सिंह, सूरज कुमार और अनिरुद्ध सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ये खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मुजफ्फरपुर और बिहार का नाम रोशन करेंगे

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all