अगस्त माह में होगा International Master Chess Training Camp, मुजफ्फरपुर में जिला सीनियर शतरंज प्रतियोगिता भी आयोजित होगी
June 28, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 28 June : मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ की बैठक में अगस्त में International Master Chess Training Camp और जिला सीनियर शतरंज प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
International Master Chess Training Camp मुजफ्फरपुर में
मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ की नई कार्यकारिणी समिति की तीसरी बैठक रविवार को कलमबाग चौक स्थित एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सत्र 2026-27 की गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से तय किया गया कि अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में ग्रैंडमास्टर अथवा अंतर्राष्ट्रीय मास्टर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। साथ ही अगस्त माह में जिला सीनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।
बैठक की शुरुआत जिला शतरंज संघ के सचिव अभिषेक सोनू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों के स्वागत के साथ की। इसके बाद सत्र 2026-27 के शेष जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिताओं को वार्षिक कैलेंडर के अनुसार समयबद्ध तरीके से आयोजित करने पर सहमति बनी। इसके अलावा शतरंज को अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर प्रशिक्षण शिविर और प्रतियोगिताएं आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में दिवंगत शतरंज खिलाड़ी पीयूष राज की स्मृति में मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही संघ के दिवंगत सदस्यों की स्मृति में भी ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा और दिवंगत खिलाड़ियों के योगदान को सम्मान भी मिलेगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगस्त माह के पहले सप्ताह में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में किसी ग्रैंडमास्टर या अंतर्राष्ट्रीय मास्टर को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि जिले के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिल सके। संघ के पदाधिकारियों का मानना है कि इससे मुजफ्फरपुर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
Muzaffarpur Basketball Team का गठन, 85 खिलाड़ियों ने लिया चयन ट्रायल में हिस्सा https://t.co/RoRjBlqoEs #Muzaffarpur #basketball pic.twitter.com/Qju4XpdFyZ
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 28, 2026
बैठक के अंत में उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा, राजीव कुमार रंजन, सचिव अभिषेक सोनू, कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार दीपू, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, अमित चंदन, हरि ओम, सौरव आनंद सहित कार्यकारिणी समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all