LS College में फिर होगा Anmol Foods का कैंपस प्लेसमेंट, B.Sc केमिस्ट्री छात्रों के लिए सुनहरा अवसर
July 6, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 6 July : LS College मुजफ्फरपुर में Anmol Foods Ltd. की कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव होगी। B.Sc केमिस्ट्री के छात्र 7–9 जुलाई तक पंजीकरण करें। चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार से होगा।
LS College में फिर होगा Anmol Foods का कैंपस प्लेसमेंट
पिछले वर्ष 19 छात्रों को प्लेसमेंट दिलाने वाली कोलकाता की प्रतिष्ठित कंपनी अनमोल फूड्स लिमिटेड इस वर्ष भी लंगट सिंह कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने जा रही है। कंपनी ने बीएससी केमिस्ट्री विभाग के मेधावी छात्रों को ट्रेनी क्वालिटी कंट्रोल (क्यूसी) पद के लिए आमंत्रित किया है।

जानकारी देते हुए प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने बताया कि पिछले वर्ष कंपनी के साथ सफल प्लेसमेंट ड्राइव हुआ था। इस वर्ष भी छात्रों को अच्छे अवसर मिलेंगे। हम छात्रों को रोजगार के बेहतर मौके उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। प्रो. कानुप्रिया ने आगे कहा कि केमिस्ट्री के हमारे छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है। अनमोल फूड्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में ट्रेनी क्यूसी पद पर काम करने का मौका मिलना उनके करियर को नई दिशा देगा। उन्होंने सभी योग्य छात्रों से अपील की कि वे जल्द से जल्द विभाग में पंजीकरण कराएं।
मुजफ्फरपुर के LS College में 127वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर संगोष्ठी में कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय ने शोध और नवाचार पर जोर दिया। https://t.co/OxEUVe7O5s #Muzaffarpur @LS_College @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/P0Bzjhm4JT
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 3, 2026
इच्छुक स्नातक अंतिम वर्ष के या हाल ही में स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं केमिस्ट्री विभाग में 7-9 जुलाई तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। कंपनी के एचआर ने बताता कि चयनित छात्रों को लखनऊ, सांबा (जम्मू-कश्मीर), जंगलपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिपुर, पंचला और रांची स्थित कंपनी के प्लांटों में नियुक्ति दी जाएगी। मौके पर प्रो. टीके डे, प्रो शैलेंद्र सिन्हा, डॉ नवीन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all