Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 3 August : मुजफ्फरपुर के Tirhut College of Physical Education में पूर्व अध्यक्ष रविनंदन सहाय की 84वीं जयंती पर उनकी कांस्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Tirhut College of Physical Education पूर्व अध्यक्ष रविनंदन सहाय की 84वीं जयंती

Tirhut College of Physical Education परिसर में सोमवार को संस्थान के पूर्व अध्यक्ष पुण्य श्लोक रविनंदन सहाय की 84वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज परिसर स्थित उनकी कांस्य प्रतिमा पर शासी निकाय सदस्य एवं सचिव मनीष कुमार के सानिध्य में माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tirhut College of Physical Education
Tirhut College of Physical Education

शासी निकाय सदस्य एवं सचिव मनीष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि रविनंदन सहाय केवल एक शिक्षाविद ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति गहरी प्रतिबद्धता रखने वाले व्यक्तित्व थे। उन्होंने बताया कि सहाय जी श्याम नंदन सहाय महाविद्यालय, के. एन. सहाय इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायरनमेंट एंड अर्बन डेवलपमेंट, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा तथा चित्रगुप्त आदि मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष सहित अनेक सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं से जुड़े रहे। इसके अलावा वे एसोसिएट पिगमेंट लिमिटेड तथा सहाय प्रॉपर्टीज एंड इन्वेस्टमेंट के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं देते रहे।

Advertisements
Tirhut College of Physical Education
Tirhut College of Physical Education

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. दिनेश श्रीवास्तव ने कहा कि रविनंदन सहाय एक सफल उद्यमी होने के साथ-साथ समर्पित समाजसेवी भी थे। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। वे द हंगर प्रोजेक्ट, न्यूयॉर्क की बिहार परिषद के पूर्व अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद बिहार के महासचिव, इंडिया-चाइना सोसायटी बिहार के उपाध्यक्ष, बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के एग्रीकल्चर सेल के पूर्व अध्यक्ष, ओइसका इंडिया (जापान) बिहार के कोषाध्यक्ष, मानवाधिकार संघ बिहार के सदस्य, बिहार उद्योग संघ के पूर्व कार्यपालक सदस्य तथा भारत पुनर्वास केंद्र, दिल्ली के सदस्य सहित कई प्रतिष्ठित संस्थाओं से जुड़े रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि रविनंदन सहाय का जीवन शिक्षा, सामाजिक उत्तरदायित्व और संस्थागत विकास के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके विचार और कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर प्रो. श्री वीरेन्द्र यादव, प्रो. रंजन कुमार, संजय कुमार, रितुराज, विनय कुमार, अजय यादव, मुकेश कपूर, उमेश यादव सहित महाविद्यालय परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे और पूर्व अध्यक्ष की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.