Sports
Advertisements

Muzaffarpur/Madhupur(Jharkhand) 5 August : मधुपुर (झारखंड) में आयोजित CBSE Cluster-3 कबड्डी प्रतियोगिता में GD Mother International School, मुजफ्फरपुर की अंडर-14 बालिका टीम ने फाइनल में श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, रामगढ़ को 33-16 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया।

GD Mother International School कबड्डी प्रतियोगिता में बनीं चैंपियन

झारखंड के मधुपुर स्थित मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी में 1 से 3 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-3 कबड्डी प्रतियोगिता में जी.डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर की अंडर-14 बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया।

GD Mother International School कबड्डी प्रतियोगिता में बनीं चैंपियन
GD Mother International School कबड्डी प्रतियोगिता में बनीं चैंपियन
GD Mother International School कबड्डी प्रतियोगिता में बनीं चैंपियन
GD Mother International School कबड्डी प्रतियोगिता में बनीं चैंपियन

टीम के कोच दिलमोहन झा ने बताया कि जी.डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने अपने पूल के सभी मुकाबले जीतकर पूल विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इसके बाद सेमीफाइनल में मेजबान मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी, मधुपुर को 42-11 के बड़े अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, रामगढ़ को 33-16 से हराकर सीबीएसई क्लस्टर-3 अंडर-14 बालिका कबड्डी चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। इस शानदार जीत के साथ पूरी टीम ने सीबीएसई नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया।

Advertisements
GD Mother International School कबड्डी प्रतियोगिता में बनीं चैंपियन
GD Mother International School कबड्डी प्रतियोगिता में बनीं चैंपियन

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जी.डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल की खिलाड़ी योग्यता पाहुजा को बेस्ट रेडर (Best Raider) का पुरस्कार प्रदान किया गया।

चैंपियन टीम के खिलाड़ी हैं—
साक्षी (कप्तान), योग्यता पाहुजा, सृष्टि श्री, शानवी लाल, तान्या रंजन, आद्या, स्नेहिल, उज्मा, आनन्या, इशानी, प्राची एवं प्रिशा।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय की प्रशासिका कविता प्रसाद साह, प्रीति रानी तथा प्राचार्या नीलम सिंह ने सभी खिलाड़ियों एवं टीम के कोच दिलमोहन झा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन तथा विद्यालय के खेलों के प्रति समर्पण का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि टीम आगामी सीबीएसई नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेगी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.