Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 10 August : Mera Yuva Bharat के तत्वावधान में मीनापुर में स्वच्छता अभियान और पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने स्वच्छता का संदेश देते हुए प्रतिभा दिखाई।

Mera Yuva Bharat के तत्वावधान में Meenapur में स्वच्छता पखवाड़ा

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत Mera Yuva Bharat, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सोमवार को मीनापुर प्रखंड के महदेईया स्थित प्रोजेक्ट राम जानकी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान, स्वच्छता शपथ और पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Mera Yuva Bharat के स्वच्छता अभियान में मीनापुर की छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
Mera Yuva Bharat के स्वच्छता अभियान में मीनापुर की छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवन के महत्व की जानकारी देते हुए स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाध्यापक साबिह अहमद ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

Advertisements
Mera Yuva Bharat के स्वच्छता अभियान में मीनापुर की छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
Mera Yuva Bharat के स्वच्छता अभियान में मीनापुर की छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता

स्वच्छता के संदेश को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और स्वच्छता से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित की। प्रतियोगिता में अदिति कुमारी ने प्रथम, काजल कुमारी ने द्वितीय और अंता कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शिक्षिका सरिता गिरी, पंखुड़ी प्रज्ञा और बंधना कुमारी तथा शिक्षक ब्रह्म प्रकाश और कुमार सौरभ शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरज कुमार सिंह और सुनील कुमार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में Mera Yuva Bharat, मीनापुर के युवा स्वयंसेवक संतोष कुमार, विद्यालय की छात्राएं और शिक्षकगण मौजूद रहे। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया। विद्यालय के सभी छात्राओं और शिक्षकों की सहभागिता से कार्यक्रम सफल रहा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.