Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 13 August : मुजफ्फरपुर में वसुधा कल्याण आश्रम के ‘कल्याण वाटिका’ निर्माण का शुभारंभ हुआ। CRPF डीआईजी राकेश कुमार और प्रो. डॉ. शशिभूषण कुमार रहे मौजूद।

CRPF डीआईजी राकेश कुमार और RDS College के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शशिभूषण कुमार

वसुधा कल्याण आश्रम परिवार की ओर से आयोजित ‘कल्याण वाटिका’ निर्माण के शुभारंभ कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रकृति संरक्षण और सामूहिक सहभागिता के संदेश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) राकेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रामदयालु सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शशिभूषण कुमार ने की। इस अवसर पर आश्रम परिवार ने कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले सभी स्वयंसेवकों, कार्यकर्ताओं और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

वसुधा कल्याण आश्रम परिवार द्वारा रामदयालु सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर परिसर में “कल्याण वाटिका” की स्थापना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वृहद् स्तर पर फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री राकेश कुमार जी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शशिभूषण कुमार ने की। मुख्य अतिथि के करकमलों से फलदार पौधों का रोपण कर कल्याण वाटिका के निर्माण का विधिवत शुभारंभ हुआ।

Advertisements
CRPF डीआईजी राकेश कुमार और RDS College के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शशिभूषण कुमार
CRPF डीआईजी राकेश कुमार और RDS College के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शशिभूषण कुमार

इस अवसर पर वसुधा कल्याण आश्रम परिवार के प्रतिष्ठाता आचार्य पावन महाराज ने कहा, “आज का यह दिवस हम सभी के लिए अत्यंत पावन, आनंदमय और भावपूर्ण है कि प्रकृति-उपासकों का यह वृहद परिवार एक बार पुनः प्रकृति के प्रति अपनी श्रद्धा, कृतज्ञता और समर्पण का उत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुआ है। आज हम जिस ‘कल्याण वाटिका’ का शुभारंभ करने जा रहे हैं, वह केवल फलदार वृक्षों का उपवन नहीं है। यह प्रकृति-उपासना, लोककल्याण और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारे उत्तरदायित्व का एक स्थायी एवं जीवंत संकल्प है।”

मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री राकेश कुमार जी ने कहा कि प्रकृति-संरक्षण हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कल्याण वाटिका की स्थापना के लिए वसुधा कल्याण आश्रम परिवार एवं रामदयालु सिंह महाविद्यालय को शुभकामनाएँ देते हुए ऐसे प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामदयालु सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शशिभूषण कुमार ने कल्याण वाटिका की स्थापना को महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति श्रद्धा और संरक्षण की भावना विकसित करने का माध्यम बनेगी। उन्होंने महाविद्यालय की ओर से इसके संरक्षण एवं विकास में सहयोग का आश्वासन दिया।

CRPF डीआईजी राकेश कुमार और RDS College के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शशिभूषण कुमार
CRPF डीआईजी राकेश कुमार और RDS College के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शशिभूषण कुमार

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राकेश कुमार जी को अंगवस्त्र, पौधा एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके साथ उपस्थित सीआरपीएफ अधिकारियों उप कमांडेंट श्री अनुरंजन, सहायक कमांडेंट श्री विकास कुमार सिंह एवं निरीक्षक श्री उमेश कुमार सिंह एवं अन्य उपस्थित अधिकारियों का भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। सीआरपीएफ के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहभागिता में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में वसुधा कल्याण आश्रम परिवार की ओर से गुरु माँ मनोरमा, संरक्षक दिलीप शाही, न्यासी श्वेता सूची, मातृ शाखा मैत्रेयी संघ की अध्यक्षा डॉ. अंजलि स्वरूप, डॉ. कौटिल्य स्वरूप, डॉ. विशाल कुमार, देवेश्वर कुमार, जूही मिश्रा सहित आश्रम परिवार के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

महाविद्यालय परिवार की ओर से डॉ. राजीव कुमार, डॉ. सौरव कुमार एवं डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य प्राध्यापक, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान प्रकृति-संरक्षण एवं लगाए गए पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया। कल्याण वाटिका को आगामी वर्षों में विभिन्न फलदार वृक्षों से विकसित कर प्रकृति-उपासना, लोककल्याण एवं भावी पीढ़ियों के लिए एक जीवंत हरित धरोहर के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.