Muzaffarpur 22 September : Muzaffarpur ने जीता तीसरा बिहार फ्लोरबॉल चैंपियनशिप, बालक-बालिका दोनों वर्गों में बना विजेता.
Muzaffarpur : तीसरा बिहार फ्लोरबॉल चैंपियनशिप
तीसरी बिहार फ्लोरबॉल चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक और बालिका दोनों वर्गों का खिताब अपने नाम किया। बालक वर्ग में शेखपुरा उपविजेता तथा दरभंगा तीसरे स्थान पर रहा। वहीं बालिका वर्ग में पटना उपविजेता रहा।

चैंपियनशिप का शुभारंभ मीनापुर विधायक अजय कुशवाहा एवं जदयू प्रवक्ता पूजा शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर फ्लोरबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष डॉ. फिरोजुद्दीन फैज एवं महासचिव डॉ. बिरेंद्र कुमार यादव ने अतिथियों को बुके एवं शॉल देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के बाद मुजफ्फरपुर के मो. एहसान को Player of the Tournament चुना गया। वहीं साहिल कुमार (मुजफ्फरपुर) और साक्षी कुमारी (मुजफ्फरपुर) को Best Player का पुरस्कार मिला।
Muzaffarpur में फ्लोरबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार की AGM में खेल विकास पर चर्चा https://t.co/G07zWN664r #sportsnews #floorball pic.twitter.com/o5U7jsWLsr
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 19, 2026
प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के दो रेफरी मो. करार अहमद और वेद प्रकाश आनंद ने भी अपनी भूमिका निभाई।
चैंपियनशिप के सफल आयोजन में फ्लोरबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष डॉ. फिरोजुद्दीन फैज, उपाध्यक्ष ओंकेश्वर कुमार, महासचिव डॉ. बिरेंद्र कुमार यादव, नेशनल रेफरी मिथुन कुमार तथा मुजफ्फरपुर फ्लोरबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.