Muzaffarpur News
Advertisements

Meenapur/Muzaffarpur 25 September : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (MY Bharat), मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में विशुनपुर युवा मंडल, मीनापुर द्वारा Pandit Deendayal Upadhyaya Jayanti के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मानिकपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Pandit Deendayal Upadhyaya Jayanti

कार्यक्रम की शुरुआत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मानिकपुर की शिक्षिकाओं बबीता राज, आरफ़ा नूरीन एवं कुमारी अलका द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, संगोष्ठी, नशा मुक्ति शपथ तथा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Pandit Deendayal Upadhyaya Jayanti
Pandit Deendayal Upadhyaya Jayanti

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में के. के. सिंह, पूर्व आर्मी सूबेदार उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों एवं युवाओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, उनके विचारों तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के बारे में जानकारी दी।

Advertisements

इस अवसर पर मीनापुर में दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से मिशन सेना से जुड़े युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

Pandit Deendayal Upadhyaya Jayanti
Pandit Deendayal Upadhyaya Jayanti

दौड़ प्रतियोगिता के विजेता

बालक वर्ग:
प्रथम स्थान — अशोक कुमार
द्वितीय स्थान — आदर्श कुमार
तृतीय स्थान — ब्रज मोहन कुमार

बालिका वर्ग:
प्रथम स्थान — भावना कुमारी
द्वितीय स्थान — संध्या कुमारी

भाषण प्रतियोगिता के विजेता

प्रथम स्थान — सुप्रिया कुमारी
द्वितीय स्थान — मुस्कान कुमारी
तृतीय स्थान — अमृता कुमारी

Pandit Deendayal Upadhyaya Jayanti
Pandit Deendayal Upadhyaya Jayanti

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया।

कार्यक्रम में मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संतोष कुमार, विशुनपुर युवा मंडल के सभी सदस्य, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। सभी के सहयोग एवं सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.