Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 27 September : Muzaffarpur में 16वीं GCA स्टेट ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में बेगूसराय के अनिकेत रंजन विजेता बने। 228 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

Muzaffarpur में 16वीं GCA स्टेट ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता: बेगूसराय के अनिकेत रंजन बने विजेता, 228 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

अखाड़ाघाट रोड Muzaffarpur स्थित जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल परिसर में 16वीं GCA स्टेट ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुरुकुल शतरंज अकादमी के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार के करीब एक दर्जन जिलों से आए 228 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी भी शामिल रहे। ओपन वर्ग में बेगूसराय के अनिकेत रंजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल को ओवरऑल ट्रॉफी प्रदान की गई।

उद्घाटन से पुरस्कार वितरण तक खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

प्रतियोगिता का उद्घाटन अखिल बिहार शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा, के.के. सिन्हा और मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी अभिषेक सोनू ने शतरंज की चाल चलकर किया। आयोजन सचिव एवं जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल के शारीरिक शिक्षक दिलमोहन झा ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

Advertisements
Muzaffarpur में 16वीं GCA स्टेट ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता: बेगूसराय के अनिकेत रंजन बने विजेता, 228 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
Muzaffarpur में 16वीं GCA स्टेट ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता: बेगूसराय के अनिकेत रंजन बने विजेता, 228 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

प्रतियोगिता का आयोजन ओपन, अंडर-15 और अंडर-9 प्रारूपों में किया गया। सभी वर्गों में पांच-पांच चक्रों की बाजियां खेली गईं। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया।

अनिकेत रंजन ने जीता ओपन वर्ग का खिताब

ओपन वर्ग में बेगूसराय के अनिकेत रंजन ने पहला स्थान हासिल किया। मधेपुरा के समीर बर्धन उपविजेता रहे, जबकि खगड़िया के शुभम कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पश्चिमी चंपारण के शाहिद हुसैन और शिवांश बरनवाल क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।

शीर्ष 10 में दरभंगा के साकेत कुमार चौधरी, भागलपुर के प्रिंस कुमार, दरभंगा के प्रिंस पासवान, मुजफ्फरपुर के राजीव रंजन और बेगूसराय के अर्जुन कुमार भी शामिल रहे।

Muzaffarpur में 16वीं GCA स्टेट ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता: बेगूसराय के अनिकेत रंजन बने विजेता, 228 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
Muzaffarpur में 16वीं GCA स्टेट ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता: बेगूसराय के अनिकेत रंजन बने विजेता, 228 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

विभिन्न आयु वर्गों में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम

प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में भी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। अंडर-7 वर्ग में हीर बलेचा और रेयांश रंजन, अंडर-9 में भानु रंजन और अर्चित रंजन, अंडर-11 में आरोम्य रंजन और मानिक राज तथा अंडर-15 में समृद्धि कश्यप और तेजस ने विजेता का खिताब हासिल किया।

उपविजेता वर्ग में अंडर-7 से आरोही सिंह और गर्व राज, अंडर-9 से प्राणवी कर्ण और आदित्य राज, अंडर-11 से नव्या खेमका और उज्जवल कर्ण तथा अंडर-15 से मिष्टी कुमारी और कार्तिक कुमार रहे।

जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल को ओवरऑल ट्रॉफी

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल को ओवरऑल ट्रॉफी प्रदान की गई। पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय की प्रशासिका कविता प्रसाद साह एवं दिव्यांशी कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन अभिषेक सोनू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन दिलमोहन झा ने दिया। प्रतियोगिता में जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकगण, गुरुकुल शतरंज अकादमी के सदस्य और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे। आयोजन ने मुजफ्फरपुर में युवा शतरंज खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच देने के साथ बिहार के विभिन्न जिलों की शतरंज प्रतिभाओं को एक साथ खेलने का अवसर प्रदान किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.