Muzaffarpur 30 September : RDS College मुजफ्फरपुर में जेंडर समानता पर भाषण व कविता प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रस्तुतियों से लैंगिक समानता का संदेश दिया।
RDS College में जेंडर समानता पर भाषण व कविता प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिया समानता का संदेश
RDS College मुजफ्फरपुर के अंग्रेजी विभाग के द्वारा अंग्रेजी में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन सेमिनार हॉल में किया गया जिसका विषय था “द इंपॉर्टेंस ऑफ जेंडर इक्वलिटी” । इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल द्वारा यूजी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अपूर्वा प्रियदर्शिनी (अंग्रेजी) को प्रथम, प्रथम सेमेस्टर के छात्र स्पर्श ( अकाउंट्स) और प्रियांशी (अंग्रेजी) को द्वितीय तथा पीजी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा श्रीजल (अंग्रेजी) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

दूसरे सत्र में अंग्रेजी में कविता पाठ आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने सरोजिनी नायडू, शैली, रबिन्द्रनाथ टैगोर, रॉबर्ट फ्रॉस्ट, डेविस, जॉन कीट्स, बार्टन बारले आदि कवियों की कविता का पाठ किया। इस प्रतियोगिता में यूजी प्रथम सेमेस्टर के स्पर्श (अकाउंट्स) को प्रथम स्थान , प्रियांशी (अंग्रेजी) को द्वितीय स्थान तथा अपूर्वा प्रियदर्शिनी (अंग्रेजी) तथा यश राज (बॉटनी) को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
RDS College में ‘रश्मिरथी’ के 75 वर्ष पूरे होने पर संगोष्ठी, कविता के बदलावकारी प्रभाव और सामाजिक चेतना पर हुई चर्चा #rashmirathi #Muzaffarpur @brabu_ac_in https://t.co/Fo7dh3eoEx pic.twitter.com/lsfd6vMWRJ
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 30, 2026
प्रतियोगिता के समापन पर अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष डॉ अमर ज्योति रंजन ने समाज में जेंडर सेंसटाइजेशन की महत्ता पर अपनी बात रखी। अंग्रेजी की सहायक प्राध्यापक डॉ आरती कुमारी ने सभी बच्चों के परफॉर्मेंस की सराहना की और भाषण देने के तरीकों , तथ्यों और जीवन से जुड़े उदाहरणों के जरिए अपनी बात रखने के टिप्स दिए । साथ ही कविता पाठ में भाषा शुद्धता और स्वर के उतार चढ़ाव पर विशेष ध्यान देने की बात कही। अंत में सभी प्रतिभागियों को अंग्रेजी विभागाध्यक्ष द्वारा पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के कई शिक्षक – शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.