Muzaffarpur 30 September : RDS College मुजफ्फरपुर के कर्मचारी कुशेश्वर राय 44 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। शिक्षकों व कर्मचारियों ने शॉल ओढ़ाकर भावभीनी विदाई दी।
44 वर्षों की सेवा के बाद RDS College के कर्मचारी कुशेश्वर राय सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई
रामदयालु सिंह महाविद्यालय (RDS College), मुजफ्फरपुर में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी कुशेश्वर राय के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनके अंतिम कार्यदिवस पर महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनके दीर्घ सेवाकाल के अनुभवों को याद किया।

कुशेश्वर राय ने वर्ष 1982 में RDS कॉलेज में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। करीब 44 वर्षों की सेवा के बाद वे सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2004 में उनकी सेवा का स्थायीकरण हुआ। लंबे समय तक महाविद्यालय में सेवाएं देने के कारण उनका संस्थान से जुड़ाव रहा।
विदाई के अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह में महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल को याद किया।
RDS College में ‘रश्मिरथी’ के 75 वर्ष पूरे होने पर संगोष्ठी, कविता के बदलावकारी प्रभाव और सामाजिक चेतना पर हुई चर्चा #rashmirathi #Muzaffarpur @brabu_ac_in https://t.co/Fo7dh3eoEx pic.twitter.com/lsfd6vMWRJ
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 30, 2026
कार्यक्रम में प्रो. आशुतोष मिश्र, प्रो. दीपक कुमार, प्रो. पूनम, प्रो. प्रवाल चटर्जी, राज कुमार, आरती, सोनेलाल, मंजय कुमार और देजी कुमारी सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने कुशेश्वर राय के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.