Sitamarhi 2 October : RSS Science College, डुमरा में शुक्रवार को गांधी जयंती पर एन एस एस के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
RSS Science College में गांधी जयंती पर एन एस एस द्वारा स्वच्छता अभियान आयोजित
RSS Science College, डुमरा में शुक्रवार को गांधी जयंती पर एन एस एस के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर की साफ- सफाई की ।

अभियान का नेतृत्व एन एस एस समन्वयक डॉ मोहम्मद असगर कर रहे थे। इस अवसर पर सर्वप्रथम महात्मा गाँधी को सभी ने श्रद्धापूर्वक नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्वयंसेवक संजना, मनीषा, तनीषा ने एन एस एस गीत ‘जय जगत पुकारे जा….’ गाया और अभियान की शुरुआत की।

स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। शिक्षक सोमेश गुंजन ने सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की। वहीं शिक्षक राजीव रंजन ने लोग स्वयंसेवक से महाविद्यालय को स्वच्छ व सुंदर रखना के लिए
डस्टबिन एवं कचरा का प्रयोग कर जागरूक नागरिक के रूप में भागीदारी निभाने की अपील की।
इस अवसर पर स्वयंसेवक संजना गौतम केशव, अभिषेक, सुजल,छोटे, शिवानी मनीषा, सत्यम ने महाविद्यालय परिसर में पौधा लगाकर प्रकृति के प्रति संरक्षण का संदेश दिया।
RSS Science College में NEP 2020 के तहत विज्ञान पाठ्यक्रम के महत्व पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम #Sitamarhi #news https://t.co/JROHUKNjaX pic.twitter.com/YNqWnqOU0f
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 1, 2026
एन एस एस समन्वयक डॉक्टर मोहम्मद असगर ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से अपने घर व आसपास पौधा लगाने के लिए जागरूक किया। रंजन, लक्ष्य आर्या, अर्चना, रजनी, गौरव, शिवम, अभिज्ञान, अभिषेक, तरन्नुम, शिवानी, अमित,रघुवर सहित दर्जनों स्वयंसेवक एवं कर्मी सुजीत कुमार इस अभियान मे मौजूद थे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.