Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 22 May : मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गोलंबर के पास एक हड्डियों से भरी ट्रक को जब्त किया गया है.प्रतिबंधित मांस की आशंका पर लोगों ने हड्डियों से भरे ट्रक को पीछा किया और उसे पकड़ने के बाद चालक की पिटाई की गई. ट्रक में हड्डियों के देखकर लोग लोग आक्रोशित हो गए थे.


मौके पर सदर थाना में पहुंचकर ट्रक चालक को भीड़ से बचाया और हिरासत में लिया. ट्रक चालक ने जो बताया उसके अनुसार वह छपरा से समस्तीपुर के लिए निकला था जानवरों की हड्डियों को लेकर. सदर थाना के गोबरसही होकर गुजर रही थी तेज गंध के कारण लोगों को आशंका हुई प्रतिबंधित मांस की. लोगों के पीछा कर के पकड़ने पर चालक ने बताया कि ट्रक में कचरा है लेकिन गंध आने पर तलाशी ली गई हड्डियां मिलने पर सदर थाना जांच में जुट गई है कि हड्डियां किस जानवर की है.

#muzaffarpurnews

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.