Headlines

Muzaffarpur News : किस्सा कुर्सी का – विधायक अमर पासवान बैठे BDO की कुर्सी पर

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 3 June : बोचहां विधायक अमर पासवान का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह BDO महेश चंद्र की कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं और जनता की शिकायत सुन रहे हैं. BDO की कुर्सी पर भी बैठे नजर आ रहे हैं जिसके बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि मुझे जहां बैठाया गया मैं वहां बैठ गया. वीडियो के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया यह सब विरोधियों की साजिश है जो चुनाव में हार गए अब उनके पास करने को कुछ नहीं है. यह सब कर रहे हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. हम जनता के सेवक है मेरा जो काम हम करेंगे. जनता को कष्ट होगा तो सामने आएंगे.

Shaheed Diwas
Social media image Amar Paswan


आपको बता दें विधायक अमर पासवान जब BDO कार्यालय पहुंचे तो वीडियो को अनुपस्थित पाया और तो उन्होंने अपने मोबाइल से BDO को कॉल लगाया फिर उन्होंने कहा कि जब आप या नहीं रहे तो इसकी सूचना सूचना दी जाए, नोटिस बोर्ड पर लिखा जाए. जनता को क्यों परेशान करना है. वरीय पदाधिकारी से भी मांग करेंगे कि कौन सर कहां हैं. एक रोस्टर बनाया जाए. प्रखंड कार्यालय के बाहर लगाना जरूरी है ताकि जनता जान सके और इससे परेशानी घटेगी.

Shaheed Diwas
Social media image Amar Paswan


गौरतलब है कि विधायक से जब पूछा गया कि कुर्सी पर बैठे थे तो उन्होंने कहा मेरी ऐसी कोई मंशा नहीं थी अभियान चला रहा हूं और प्रखंड कार्यालय में जाकर देखता हूं क्या स्थिति है जनता की बात सुनी जा रही है या नहीं कार्यालय मुसहरी प्रखंड में कार्यालय गया. वीडियो अनुपस्थित थे वहां के लोगों ने मुझे उसी कुर्सी पर बैठने को बोला. इस बीच अन्य लोग आ गए तो बातें आगे होने लगी.
एक फोटो और वीडियो अमर पासवान की सोशल मीडिया और फेसबुक पर वायरल हो रही थी जिसके बाबत पूछने पर उन्होंने यह सब जानकारी दी.