Bihar News
Advertisements

Muzaffarpur 16 May : अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में Agniveer भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले युवाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सेना भर्ती बोर्ड ने कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तिथियों की घोषणा कर दी है। यह ऑनलाइन परीक्षा 1 जून से 15 जून तक आयोजित होगी।

Agniveer भर्ती परीक्षा 1 जून से 15 जून तक

भर्ती बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा के लिए मुजफ्फरपुर में पांच, दरभंगा में दो और समस्तीपुर में एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) और पश्चिमी चंपारण (बेतिया) के कुल 26,868 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

Agniveer भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड; हार्ड कॉपी लाना होगा अनिवार्य
Agniveer भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड; हार्ड कॉपी लाना होगा अनिवार्य

बता दें कि अग्निवीर भर्ती के लिए 13 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई थी। इस दौरान Agniveer जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणियों के लिए आवेदन लिए गए थे। जबकि भर्ती पंजीकरण की अंतिम तिथि 13 अप्रैल तक निर्धारित की गई थी।

Advertisements

सेना भर्ती अधिकारियों ने बताया कि CEE परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

इसके साथ ही स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना प्रिंटेड प्रवेश पत्र के अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी।

भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी तेज कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.