ITI-CAT Exam 2026: 17 मई को 26 केंद्रों पर होगी परीक्षा, चप्पल और हाफ बाजू के कपड़ों में ही मिलेगा प्रवेश
May 16, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 16 May : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (BCECEB) की ओर से आयोजित होने वाली ITI-CAT Exam 17 मई को जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को कदाचारमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कई सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिले में कुल 12,294 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
ITI-CAT Exam 2026 : 17 मई को
शुक्रवार को जिलाधिकारी (DM) ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, निगरानी व्यवस्था और अभ्यर्थियों के प्रवेश नियमों पर विशेष चर्चा की गई।
जिला प्रशासन के अनुसार, अभ्यर्थियों को केवल चप्पल और हाफ बाजू के कपड़ों में ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा ATM कार्ड, स्मार्ट घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य प्रतिबंधित सामान ले जाने पर रोक रहेगी। सभी केंद्रों पर चार स्तरीय जांच प्रक्रिया के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने की अनुमति मिलेगी।

परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को OMR शीट के साथ प्रश्नपत्र भी परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र पर जमा करना होगा। OMR शीट भरने के लिए केवल नीले या काले पेन के इस्तेमाल की अनुमति रहेगी।
ITI-CAT Exam ने निर्देश दिया है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे और सीसीटीवी निगरानी सहित जैमर लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पर्यवेक्षक (Observer) सुबह 7 बजे तक केंद्रों पर पहुंच जाएंगे और उनके सामने ही गोपनीय प्रश्नपत्र बॉक्स खोले जाएंगे। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले सीलबंद बॉक्स से सामग्री निकाली जाएगी।
परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के थाना प्रभारियों को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, गेस्ट हाउस और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Agniveer भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड; हार्ड कॉपी लाना होगा अनिवार्य https://t.co/mRWcQK4cXo #agniveer pic.twitter.com/gpxWYUUuy6
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 16, 2026
कदाचार रोकने के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष (Control Room) भी बनाया गया है। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
ITI-CAT Exam में अभ्यर्थियों से गणित, सामान्य विज्ञान और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all