Muzaffarpur 10 March : राजभवन पटना की अधिसूचना के अनुसार B.R.A. Bihar University, मुजफ्फरपुर को शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा CET-B.Ed. और CET शिक्षा शास्त्री (B.Ed.) आयोजित करने हेतु नोडल विश्वविद्यालय नियुक्त किया गया है।
B.R.A. Bihar University बना CET-B.Ed. 2026 का नोडल विश्वविद्यालय
B.R.A. Bihar University (बीआरएबीयू) के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। राजभवन, पटना द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार माननीय कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय को शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा सीईटी-बी.एड. (CET-B.Ed.) 2026 आयोजित करने हेतु नोडल विश्वविद्यालय नियुक्त किया है।

इस महत्वपूर्ण निर्णय के तहत अब बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय पूरे बिहार में सीईटी-बी.एड. 2026 और सीईटी शिक्षा शास्त्री (B.Ed.) 2026 के सफल एवं पारदर्शी संचालन के लिए मुख्य केंद्र की भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय इस गरिमामय जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निभाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही परीक्षा की तैयारियों के लिए एक विशेष कोर कमेटी का गठन करेगा, ताकि राज्य भर से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूरी परीक्षा प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सके।
B.R.A. Bihar University Economics Department में इकोनोमेट्रिक्स व मल्टीवेरिएट तकनीकों पर हैंड्स-ऑन वर्कशॉप https://t.co/YvvoKtPDqj@brabu_ac_in @DineshCRai #Muzaffarpur pic.twitter.com/VHCSMJjrNS
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 10, 2026
कुलपति प्रो. राय ने कहा कि विश्वविद्यालय को मिली यह दोहरी जिम्मेदारी उसकी प्रशासनिक क्षमता और शैक्षणिक विश्वसनीयता का प्रमाण है। उन्होंने भरोसा जताया कि विश्वविद्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मिलकर इस परीक्षा का सफल संचालन सुनिश्चित करेंगे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।