Muzaffarpur 21 January : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बाबासाहेब भीमराव अम्बेदकर Bihar University, मुजफ्फरपुर के सम्मान समारोह समिति एवं आई. क्यू. ए. सी. के संयुक्त तत्वावधान में गुरु-शिष्य परम्परा पर आधारित सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
B.R.A. Bihar University गुरु पूर्णिमा
समारोह की अध्यक्षता करते हुए माननीय कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय ने कहा कि गुरु सदैव पूजनीय होते हैं, बिना उनके निर्देशन से कोई भी शिष्य ऊँचाइयों पर नहीं पहुँच सकता। सम्मान समारोह में आमंत्रित वरिष्ठ आचार्यों का स्वागत कुलसचिव डाॅ. अपराजिता कृष्णा ने किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि शिष्यों को गुरु का सानिध्य बहुत ही आवश्यक है। तकनीकी इस्तेमाल से सूचना तो मिल सकती है, समुचित ज्ञा नही प्राप्त किया जा सकता।

मुख्य अतिथि स्वामी बालप्रदानन्द गुरूजी ने भारतीय गुरु शिष्य परम्परा की पौराणिक और आधुनिक प्रणालियों पर चर्चा करते हुए छात्रों के लिए गुरुओं के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि श्री दिलीप कुमार शुक्ल ने भी अपने व्याख्यान में गुरुओं को देवतुल्य बताया। सम्मान के लिए आमंत्रित विश्वविद्यालय के अवकाशप्राप्त वरिष्ठ शिक्षकों-पदावधिकारियों में, प्रो. रिपुसूदन श्रीवास्तव, प्रो. रवीन्द्र कुमार रवि, प्रो. गिरीश कुमार ठाकुर, प्रो.अशोक श्रीवास्तव,
RDS College में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर "गुरु शिष्य परंपरा" https://t.co/mBYbwmVUTo #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/as9PUvvZYM
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 21, 2024
प्रो. कृष्णकान्त सिन्हा, प्रो. तारण राय, प्रो. सदानंद प्रसाद सिंह, प्रो. नित्यानंद शर्मा. प्रो. उपेन्द्र मिश्र, प्रो. रेवती रमण, प्रो. अजीत कुमार उपस्थित हुए। विषय प्रवेश कराते हुए संस्कृत विभागाध्यक्ष, मनोज कुमार ने कहा कि वर्ग में छात्र-छात्राओं से आँख-से-आँख मिलाकर जिस तरह शिक्षा दी जा सकती है वह ऑनलाइन अथवा तकनीक आधारित शिक्षा से संभव नहीं। व्याख्यान सत्र का मंच-संचालन डा. अमर बहादुर शुक्ल और समन्वयक प्रो. इन्दुधर झा ने किया और सांस्कृतिक संध्या का संचालन डा. पयोली और डाॅ. रमेश कमार विश्वकर्मा ने किया।
RC College Sakra में गुरु पूर्णिमा पर "गुरु शिष्य परंपरा" https://t.co/xgL4X7kCC8#Muzaffarpur #goltoo @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/c094qXqgxa
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 21, 2024
धन्यवाद ज्ञापन प्रो. कल्याण कुमार झा ने किया। पिछले दिनों राजभवन में योगदिवस पर भाग लेने वाले पाँच छात्रों , और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 18 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।