Muzaffarpur 13 March : बिहार विश्वविद्यालय की इकाई Bharti Teacher Training College भारतीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सदातपुर में आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम में शिक्षकों, प्राचार्यों एवं कर्मचारीयों को संबोधित करते हुए विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री ख्याली राम ने कहा कि लोक संस्कृति को बचाने एवं उसे बढ़ावा देने के लिए निष्ठा से काम करने की जरूरत है। भारतीय लोक संस्कृति श्रमशील समाज की संवेदनात्मक आवेगों की अभिव्यक्ति रही है।
लोक संस्कृति को बचाने और बढ़ावा देने की जरूरत-श्री ख्याली राम
Bharti Teacher Training College

लोक संस्कृति तो प्रकृति की गोद में पनपती है। हम सबों का दायित्व है कि हम अपनी संस्कृति के निष्ठा पूर्वक रक्षा करें। इसके साथ ही उन्होंने नई शिक्षा नीति के विविध आयामों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि समाज के हर वर्ग को नई शिक्षा नीति के शैक्षणिक अभियान से जोड़ने की जरूरत है।
RDS College में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं मतदाता जागरूकता रैली #Muzaffarpur #rdscollegehttps://t.co/aAeIOxvg4V pic.twitter.com/HcAs8GiAos
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 12, 2024
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लोक शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रतिमा आनंद ने कहा कि किसी भी संगठन या संस्थान के कर्मचारी उसकी जीवन धारा होते हैं। यदि हम अपने कर्मचारियों और उनके योगदान को महत्व देंगे तो वे संस्थान के लिए उत्कृष्टता के साथ कार्य करेंगे। संस्कृति के विकास पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की संस्कृति हमारे जन्म के समय से ही विकास को प्रभावित करती है। मानव विकास के दौरान हमारे जैविक लक्षण और संस्कृति ने एक दूसरे को काफी मजबूत किया है।

लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह ने इस अवसर पर बजट की महत्ता पर प्रकाश डाला और लोक शिक्षा समिति का वार्षिक बजट की प्रस्तुत किया।
मौके पर लोक शिक्षा समिति के प्रदेश मंत्री डॉ सुबोध कुमार एवं लोक शिक्षा समिति के संरक्षक श्री राम कुमार केसरी जी, कॉलेज के सचिव डॉ ललित किशोर, अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण गुप्त, संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्री राजेश कुमार वर्मा एवं बाहर से आए प्राचार्यों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया।
मंच संचालन विभाग निरीक्षक श्री ललित कुमार राय एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह ने किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।