Headlines

Bihar Targetball Selection for Sub Jr. National Targetball in Chennai

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 5 December : बिहार टारगेटबॉल ट्रायल संपन्न 26 से 30 दिसंबर को चेन्नई तमिलनाडु में आयोजित आठवीं सब जूनियर नेशनल टारगेटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु बिहार टारगेटबॉल टीम के गठन हेतु सलेक्शन ट्रायल एलएस कॉलेज में संपन्न हुई। टारगेटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव दिलमोहन झा ने बताया कि ट्रायल प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से कुल 56 खिलाड़ियों ने भागीदारी की।

जिसमें से कुल 18 खिलाड़ियों का चयन 15 दिवसीय कैंप के लिए किया गया। टारगेटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि कैंप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम में होगा चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार टारगेटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। ट्रायल की जवाबदेही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अकाश को दी गई थी।

Shaheed Diwas
Bihar Targetball Team For Sub Jr. National

#targetball #Bihar #Muzaffarpur