Headlines

स्पेशल ओलंपिक्स वॉलीबॉल राष्ट्रिय कोचिंग कैंप के लिए बिहार टीम पुडुचेरी रवाना

SKJ Law College
Advertisements

Patna 30 June : स्पेशल ओलंपिक्स वॉलीबॉल राष्ट्रिय कोचिंग कैंप के लिए बिहार टीम पुडुचेरी रवाना.पुडुचेरी में आयोजित होने वाले स्पेशल ओलंपिक्स वॉलीबॉल राष्ट्रिय कोचिंग कैंप के लिए बिहार की 9 सदस्यी टीम हवाई मार्ग से पुडुचेरी के लिए रवाना ।


पुडुचेरी में 1 जुलाई से 6 जुलाई तक आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स वॉलीबॉल राष्ट्रिय कोचिंग कैंप के लिए स्पेशल ओलंपिक्स बिहार के 7 मानसिक दिव्यांग खिलाडी एवं उनके 2 प्रशिक्षक 30 जून को पटना एअरपोर्ट से पुडुचेरी के लिए रवाना हो गए, खिलाडियों में गजेन्द्र कुमार(जहानाबाद), विशाल कुमार (मुजफ्फरपुर), शिशिर कुमार (पटना), विकाश कुमार पाण्डेय (पटना), प्रिंस कुमार (मुजफ्फरपुर), सुप्रभात कुमार (पटना) एवं धीरज कुमार (पटना),कोच शेखर चौरसिया (रोहतास) एवं विशाल कुमार (पटना) शामिल है, ज्ञात हो की इसी राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के आधार पर 2023 में बर्लिन में आयोजित होने जा रहे स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड समर गेम्स के लिए भारतीय दल का चयन किया जायेगा

SKJ Law College

इस की जानकारी स्पेशल ओलंपिक्स बिहार के क्षेत्रीय निदेशक संदीप कुमार जी से बातचीत PWD राज्य मीडिया प्रभारी अर्थात प्रोग्राम मैनेजर मुजफ्फरपुर -लालू तुरहा ने दी एवं यह भी बताया की टीम की तैयारी अच्छी है।
और बिहार के खिलाडियों का भारतीय दल के लिए चुने जाने की संभावनाए प्रबल है । टीम के जीत के लिए पूर्व दिव्यांगजन राज्य आयुक्त नि:शक्ता एवं स्पेशल ओलंपिक्स बिहार के अध्यक्ष डॉ. शिवाजी कुमार ने शुभकामनाएं दी ।

सभी जानकारियां संदीप कुमार, क्षेत्रीय निदेशक, स्पेशल ओलंपिक्स बिहार द्वारा दी गई.

#Specialolympics #biharteam #Sportsnews