Headlines

Bihar University – तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन, जलवायु परिवर्तन पर शोध व नवाचार पर दिया गया जोर

Bihar University - तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन Bihar University - तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन
Advertisements

Muzaffarpur 21 January : Bihar University वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित “क्लाइमेट चेंज एंड बोटैनिकल रिसर्च” विषयक तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन हुआ, जिसमें विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन पर शोध, नवाचार और बहुविषयक अध्ययन पर जोर दिया।

Bihar University – तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन

Bihar University के वनस्पति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में आयोजित “क्लाइमेट चेंज एंड बोटैनिकल रिसर्च: चैलेंज एंड अपारच्युनिटी” विषयक तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि बीएचयू, वाराणसी के प्रो. ए. वैशमपयन, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के प्रो. एल.एन. मिश्रा एवं जेपी विश्वविद्यालय, छपरा के प्रो. सरफराज अहमद ने जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियों और उसके समाधान हेतु शोध व नवाचार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने प्रतिभागियों और शोधार्थियों को सेमिनार में सक्रिय सहभागिता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Bihar University - तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन
Bihar University – तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन

मुख्य अतिथि प्रो. ए. वैशमपयन ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे छात्रों को डिसीप्लिनरी, मल्टी डिसीप्लिनरी और ट्रांस डिसीप्लिनरी अध्ययन के लिए प्रेरित करें। साथ ही शिक्षकों और छात्रों के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने पर उन्होंने विशेष जोर दिया।

सेमिनार के दौरान जलवायु परिवर्तन विषय पर पोस्टर के माध्यम से प्रभावी संदेश प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर बृजेश, निक्की, निशांत, स्नेहा, सुमन, नैंसी, कोमल, रश्मि और सपना को सम्मानित किया गया।

विभागाध्यक्ष प्रो. रंजना कुमारी ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार की सफलता के लिए सभी आमंत्रित विशेषज्ञों, प्रतिभागियों, शोधार्थियों एवं विभागीय शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सेमिनार के प्रथम सत्र में डॉ. कदंबनी द्वारा सेमिनार रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। पूरे सेमिनार के दौरान कुल 12 व्याख्यान, 65 शोध पत्र एवं 35 पोस्टर प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रितिका ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नीति द्वारा प्रस्तुत किया गया। सभी तकनीकी सत्रों के सफल संचालन में डॉ. गौरव पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समापन समारोह में राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. नीलम पांडे, इतिहास विभाग की अध्यक्षा डॉ. रेनू कुमारी, भौतिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. संजय, प्रो. संगीता, जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. राकेश मोहन, प्रो. कातिब, मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. रजनीश कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *