Bihar News
Advertisements

Patna 13 March :

बिहार में विगत 24 घंटों में मौसम आम तौर पर शुष्क और आसमान साफ रहा अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस है भागलपुर में दर्ज किया गया तथा न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस गया में दर्ज किया गया. मौसम विश्लेषण के अनुसार हल्की पछुआ का प्रवाह सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है. अगले 24 घंटों में बिहार के बक्सर और भभुआ जिले में हल्की बारिश होने का अनुमान है. 15 मार्च 2023 को राज्य के दक्षिण पूर्व और उत्तर पूर्व में हल्की बारिश की संभावना है.

Weather Alert
Weather Alert

16 मार्च को राज्य के दक्षिणी भाग के एक-दो स्थानों पर बिजली के साथ मेघगर्जन एवं हल्की बारिश की संभावना है. इसके पश्चात अगले दिन प्रदेश के उत्तर पश्चिम एवं दक्षिण पश्चिम में मेघगर्जन एवं हाली बारिश का पूर्वानुमान है. राज्य के अधिकतम तापमान में अगले 3 दिनों तक कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद 17 तारीख से तापमान में गिरावट देखी जा सकती है जिसका पूर्वानुमान है. ८ से 10 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर सकता है. इसलिए किसान भाइयों को आगाह किया गया है गेहूं काटने में जल्दबाजी नहीं करें, अभी इंतजार करें. यह मौसम विभाग पटना में अलर्ट जारी कर बताया है. वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई बिहार के पटना मौसम विभाग ने. उत्तर बिहार के मौसम के बिगड़ने की संभावना जताई गई है 17 से 21 मार्च तक हल्की बारिश वज्रपात ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है.

Advertisements


मौसम विभाग ने एक चेतावनी जारी की है किसान भाइयों के लिए जिसमें भारत मौसम विभाग के संख्यात्मक मॉडल के विश्लेषण के अनुसार बिहार राज्य में 17 से 21 मार्च के दौरान अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश (10 से 40 एमएम) की होने की संभावना है. साथ ही अनेक स्थानों पर बिजली के साथ मेघगर्जन तथा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है.


अतः किसान बंधुओं को सलाह दी गई है यदि फसल पक चुकी है तो उसकी कटाई करने अथवा कटे हुए फसल को पानी से बचाने हेतु सुरक्षित स्थान पर भंडारण करने की व्यवस्था करें खराब मौसम के दौरान किसान भाइयों को सलाह दी गई है कि पशुधन एवं खुद को बाहर निकलने से बचें और मौसम साफ होने पर अपने कार्यों को करें. यदि खेतों में कार्य कर रहे हैं तो उस दौरान बिजली चमकने या मेघ गर्जन सुनाई देने के बाद किसान भाई पक्के घर में शरण लें. किसी भी परिस्थिति में पेड़ के नीचे खड़े होने से बचे. मौसम साफ होने का इंतजार करें. सभी जानकारी आशीष कुमार वैज्ञानिक मौसम विज्ञान केंद्र पटना द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है.

#biharweather #weatheralert #biharnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.