Bihar News
Advertisements

Patna 30 May : Bihar Weather Forecast बिहार का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा। पछुआ के प्रभाव से उष्ण लहर जैसे हालात बने रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र दक्षिण पूर्व गांगेय पश्चिम बंगाल के आसपास बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। हालांकि, प्रदेश में लू को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई है। इनके प्रभाव से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि आएगी। आप सब सावधानी बरतें।

#Biharweather #weather #forecast

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.