Headlines

हेलिकॉप्टर क्रैश के पीछे हो सकती है साजिश,क्रैश के 3 वजह.

Shaheed Diwas
Advertisements

‘यहां के लोगों का भी LTTE को भरपूर समर्थन रहा है। ऐसे में पूरी आशंका है कि CDS का हेलिकॉप्टर क्रैश एक साजिश के तहत किया गया हमला हो, जिसमें LTTE के स्लीपर सेल शामिल हों। अगर ये हमला हुआ तो इसमें ISI का भी LTTE को समर्थन और सहयोग हो सकता है।’- ब्रिगेडियर सावंत

Shaheed Diwas

ब्रिगेडियर सावंत बताते हैं- कोई भी प्लेन या हेलिकॉप्टर क्रैश होने के पीछे 3 वजह होती है। पहली- टेक्निकल फॉल्ट, दूसरी- पायलट एरर और तीसरी- बम प्लांट करके ब्लास्ट करना। पहले दोनों केस में पायलट और एयर कंट्रोल का कम्युनिकेशन होता है। पायलट मदद की मांग करता है और ये सारी बातचीत ब्लैक बॉक्स में रिकॉर्ड हो जाती है। अब ब्लैक बॉक्स भी मिल गया है। इसलिए अगर यह महज हादसा है तो जानकारी सामने आ ही जाएगी।

Shaheed Diwas

तीसरी आशंका है कि हेलिकॉप्टर में बम प्लांट करके ब्लास्ट किया गया हो। इस केस में पायलट और एयर कंट्रोल के बीच कोई कम्युनिकेशन नहीं हो पाता है और सब कुछ अचानक हो जाता है। चूंकि ये इलाका LTTE का गढ़ रहा है तो ये मजबूत आशंका है कि इस हमले के पीछे LTTE का स्लीपर सेल हो सकता है।

#bipinrawat #helicoptercrash #hindinews