Headlines

Bochahan के पंचायत खेल क्लबों और मैदानों का जिला खेल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

Bochahan के पंचायत खेल क्लबों और मैदानों का निरीक्षण Bochahan के पंचायत खेल क्लबों और मैदानों का निरीक्षण
Advertisements

Muzaffarpur 9 April : मुजफ्फरपुर के Bochahan प्रखंड में 9 अप्रैल को जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने पंचायत खेल क्लबों और विभिन्न खेल मैदानों का निरीक्षण किया। बैठक में ग्राम स्तर की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और मैदानों के रखरखाव पर चर्चा हुई।

Bochahan के पंचायत खेल क्लबों और मैदानों का निरीक्षण

आज दिनांक 09 अप्रैल को मुजफ्फरपुर जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बोचहां प्रखंड के विभिन्न पंचायत खेल क्लबों एवं खेल मैदानों का निरीक्षण किया।

Bochahan के पंचायत खेल क्लबों और मैदानों का निरीक्षण
Bochahan के पंचायत खेल क्लबों और मैदानों का निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में जिला खेल पदाधिकारी द्वारा कई पंचायत क्लबों के पदाधिकारियों से बैठक करके खेल मैदानों के रखरखाव एवं ग्राम स्तर से खेल की प्रतिभा को उच्च मंच तक पहुंचाने हेतु विचार विमर्श किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के सुझाव प्राप्त किए गए।

उक्त बैठक में गुरुकुल शतरंज अकादमी के संस्थापक अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी अभिषेक सोनू भी शामिल रहें। गुरुकुल शतरंज अकादमी के दर्जनों पंचायत पंचायत क्लबों के पदाधिकारियों की मौजूदगी रहीं जिसमें कि रामपुर जयपाल के अध्यक्ष विजय कुमार एवं मीरा कुमारी, धरमपुर पंचायत क्लब के ऋषि कुमार एवं रमेश कुमार, झपहां पंचायत क्लब की चंचला कुमारी, अब्दुल नगर उर्फ माधोपुर पंचायत क्लब के प्रमोद कुमार, चंदन कुमार सहित विभिन्न पंचायत क्लबों के सदस्यों की उपस्थित रहीं।

जिला खेल पदाधिकारी के द्वारा झपहां, कफेन चौधरी, नरकटिया, मझौली, सर्फुद्दीनपुर, भूताने, कर्णपुर उत्तरी, कर्णपुर दक्षिणी, पटियासा सहित विभिन्न खेल मैदानों का निरीक्षण किया गया।