Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 20 May : Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University (BRABU) में शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्नातक नाटक विभाग के तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2024-28) की 18 मई को स्थगित हुई परीक्षा अब अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से नई तिथि जल्द जारी होने की संभावना है।

BRABU में UG 3rd Semester परीक्षा फिर टली

पहले यह परीक्षा 23 मई को कराने की तैयारी थी, लेकिन उसी दिन BCECE की परीक्षा होने के कारण कई कॉलेजों ने परीक्षा संचालन से इनकार कर दिया। इसके बाद BRABU को परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा।

BRABU में UG 3rd Semester परीक्षा फिर टली
BRABU में UG 3rd Semester परीक्षा फिर टली

गौरतलब है कि 18 मई को दूसरी पाली की परीक्षा का प्रश्नपत्र पहली पाली में ही खुल जाने के कारण दूसरी पाली की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। इस घटना के बाद परीक्षा प्रणाली और गोपनीयता पर भी सवाल उठे थे।

Advertisements

इधर, पीजी में नामांकन के बाद दूसरा महीना ही चल रहा है और प्रथम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्रों का कहना है कि नियमित पढ़ाई और कक्षाएं बिना ही परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।

लगातार बदलती परीक्षा तिथियों और कक्षाओं की अनियमितता से छात्र असमंजस में हैं। अब सभी की नजर विश्वविद्यालय द्वारा जारी होने वाली नई परीक्षा तिथि पर टिकी है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.