Headlines

Football League Muzaffarpur मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी ने माउंट लिटेरा को 4-0 से पराजित किया

Service Regularization
Advertisements

Muzaffarpur 10 July : आज दिनांक 10th July को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबॉल मैदान में प्रथम मुहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई मेमोरियल जूनियर ब्वॉयज Football League Muzaffarpurटूर्नामेंट में मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी और माउंट लिटेरा जी स्कूल टीम के बीच खेला गया जिसमें मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी ने माउंट लिटेरा को शून्य के मुकाबले 4 गोलों से पराजित कर दिया।

Football League Muzaffarpur

पहली बार जिला में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने और जूनियर खिलाड़ियों में प्रतिभा बढ़ाने के लिए जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट ,वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ के सहयोग से मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू किया गया है। आज का मैच मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी और माउंट लिटेरा जी स्कूल टीम के बीच खेला गया जिसका उद्घाटन मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ गुड्डू , सुधीर कुमार सिंह ,सुरेश महतो एवम अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया ।

Football League Muzaffarpur मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी ने माउंट लिटेरा को 4-0 से पराजित किया
Football League Muzaffarpur मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी ने माउंट लिटेरा को 4-0 से पराजित किया


खेल के शुरुआत से ही दोनो टीमों ने एक दूसरे पर दवाब बनाते हुए तेज खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 10 वें मिनट में मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी के कुणाल के द्वारा पहला गोल किया गया पुनः25 वें मिनट में रित्विक ने दूसरा गोल किया ।खेल के 34 वें मिनट में तनिष्क ने अपने टीम का तीसरा गोल कर अपनी टीम को तीन शून्य की बढ़त दिला दिए।मध्यांतर तक मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी तीन शून्य से आगे थी।मध्यांतर के बाद मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी टीम के द्वारा अपना दवाब कायम रखा गया और दूसरे हाफ के 18 वें मिनट में अर्जुन के द्वारा गोल कर अपनी टीम को,4 शून्य से आगे कर दिया।


खेल के अंत में मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी ने माउंट लीटेरा जी स्कूल को शून्य के मुकाबले 4 गोलों से पराजित किया। खेल का सफल संचालन निर्णायक के रूप में श्री बृजेन्द्र चौधरी ,मणिराज,मुहम्मद सलाउद्दीन,एवम राकेश पासवान के द्वारा किया गया।


टूर्नामेंट संयोजक मुहम्मद सलाउद्दीन ने बताया की दिनांक 11 07 24 को अमित इलेवन और जागृति फुटबॉल के बीच खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *