Headlines

LS College उर्दू विभाग के पूर्व प्राध्यापक और जाने माने विद्वान प्रो अब्दुल वासे के निधन पर शोकसभा

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 23 October : LS College के उर्दू विभाग के पूर्व प्राध्यापक और जाने माने विद्वान प्रो अब्दुल वासे के निधन पर शोकसभा आयोजित की गयी. वक्ताओं ने प्रो वासे के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा उनसे जुड़ी यादें साझा की.

LS College शोकसभा

LS College उर्दू विभाग के पूर्व प्राध्यापक और जाने माने विद्वान प्रो अब्दुल वासे के निधन पर शोकसभा
LS College उर्दू विभाग के पूर्व प्राध्यापक और जाने माने विद्वान प्रो अब्दुल वासे के निधन पर शोकसभा

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा की प्रो अब्दुल वासे न सिर्फ उर्दू के बल्कि अरबी, फारसी और इंग्लिश के भी प्रख्यात विद्वान थे. प्रो वासे 1963 में बीपीएससी द्वारा एलएस कॉलेज में प्राध्यापक नियुक्त हुए फिर बिहार यूनिवर्सिटी पीजी विभाग के अध्यक्ष तथा मानविकी के डीन भी रहे. प्रो राय ने कहा कि वे सादगीपूर्ण एकाकी जीवन व्यतीत कर अनवरत साहित्य साधना में तल्लीन रहे.

LS College उर्दू विभाग के पूर्व प्राध्यापक और जाने माने विद्वान प्रो अब्दुल वासे के निधन पर शोकसभा
LS College उर्दू विभाग के पूर्व प्राध्यापक और जाने माने विद्वान प्रो अब्दुल वासे के निधन पर शोकसभा

प्रो. वासे ने अपने अध्यापन से न केवल छात्रों के शैक्षणिक ज्ञान में बढ़ोतरी की, बल्कि उन्होंने नैतिक और सामाजिक मूल्यों को भी अपने शिक्षण में शामिल किया. उनके विचारों और शिक्षण को आज भी कई लोग अपनाते हैं, और उनकी शिक्षाएं आगे के पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी. प्रो राय ने कहा कि आज के चमक दमक से दूर अध्ययन अध्यापन में खुद को समर्पित करने वाला उनका व्यक्तित्व सबको प्रेरित करने वाला है. प्रो वासे एक महान शिक्षक और प्रेरणास्रोत थे, जिनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा.

शोक सभा में दिवंगत आत्मा की सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया. शोक सभा में श्रद्धांजलि देने वालो में प्रो गोपालजी, प्रो विजय कुमार, प्रो फैयाज अहमद, प्रो. संजीव मिश्रा, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ मुस्तफिज, डॉ रीमा कुमारी, डॉ मनीष झा, डॉ दीपिका कुमारी, डॉ नवीन कुमार, सुधीर कुमार, गुरु प्रसाद कश्यप, ऋषि कुमार सहित अन्य शामिल रहे।