Muzaffarpur11 March : LS College, मुजफ्फरपुर के दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार की पुस्तक “मूल्य और संवेद्यता (Value and Sensibility)” को Bharatiya Mahila Darshanik Parishad, उज्जैन के राष्ट्रीय अधिवेशन में Appreciation Award for the Book 2026 से सम्मानित किया गया। यह उनके शोध एवं लेखन कार्य के लिए प्राप्त चौथा सम्मान है।
LS College : डॉ. विजय कुमार Appreciation Award of Book
LS College के दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार की पुस्तक “मूल्य और संवेद्यता” (Value and Sensibility) को Appreciation Award for the Book, 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान Bharatiya Mahila Darshanik Parishad, उज्जैन के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदान किया गया।

डॉ. विजय कुमार दर्शनशास्त्र के गहन अध्येता एवं प्रतिष्ठित विद्वान हैं। उनकी यह उपलब्धि शैक्षणिक जगत के लिए गर्व की बात मानी जा रही है। यह उन्हें प्राप्त होने वाला चौथा प्रमुख सम्मान है।
B.R.A. Bihar University बना CET-B.Ed. 2026 का नोडल विश्वविद्यालय, पूरे बिहार में करेगा संयुक्त प्रवेश परीक्षा का संचालन https://t.co/oN3YBZvnfC #Muzaffarpur #news @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/cyTJrmWLtX
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 10, 2026
इससे पहले उनकी रचना “स्थानकवासी जैन परम्परा का इतिहास” के लिए उन्हें Antarrashtriya Manav Milan, हैदराबाद द्वारा “शिक्षारत्न” की उपाधि से सम्मानित किया गया था। इसके बाद उनकी पुस्तक “अनेकांत, अहिंसा और अपरिग्रह” को Akhil Bharatiya Darshan Parishad, जामनगर (गुजरात) तथा Madhya Pradesh Chhattisgarh Darshan Parishad, रीवा (मध्यप्रदेश) के अधिवेशनों में सम्मान प्राप्त हुआ।
अब उनकी नवीन पुस्तक “मूल्य और संवेद्यता” को Bharatiya Mahila Darshanik Parishad, उज्जैन द्वारा Appreciation Award of Book, 2026 प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि से Langat Singh College, मुजफ्फरपुर के शिक्षकों और छात्रों में खुशी का माहौल है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।